खेल जगत

बाबर आजम को करारा जवाब, यूएई में भारत के पास रहेगा होम एडवांटेज: गौतम गंभीर

 गौतम गंभीर का मानना है कि टी20 विश्व कप से पहले यूएई में आईपीएल खेलने के चलते टीम इंडिया का पलड़ा इस टूर्नामेंट में भारी रहेगा. गंभीर ने कहा है कि कई लोगों का मानना है कि यूएई के हालात पाकिस्तान के हक में रहेंगे, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता हूं. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इस विश्व कप से ठीक पहले यूएई में आईपीएल खेलेंगे और मुझे लगता है कि इसके चलते यूएई में हालात उनके पक्ष में ज्यादा रहेंगे. भारत टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को मैदान में उतरेगा. 

T20 World Cup 2021:  गौतम गंभीर ने कहा, “टी20 में कुछ भी अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है. हालांकि अगर आप कहते है कि पाकिस्तान ज्यादातर क्रिकेट यूएई में खेलता है इसलिए उसके पास होम एडवांटेज होगा तो मैं ऐसा नहीं मानता. मेरे ख्याल से भारत के पास पाकिस्तान के मुकाबले कहीं ज्यादा होम एडवांटेज होगा क्योंकि हम विश्व कप से एक महीने पहले यूएई में ही आईपीएल के बचे हुए मैच खेलने जा रहे हैं.”

गौतम गंभीर ने कहा, “जब आप आईपीएल जैसा मजबूत टूर्नामेंट खेलेने के बाद वर्ल्ड कप में मुक़ाबले के लिए उतरते हो तो आपकी तैयारी बहुत शानदार रहती है. द्वीपक्षीय सीरीज खेलेने के मुकाबले आईपीएल का अनुभव टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आपके बेहद काम आ सकता है.”

साथ ही गंभीर ने कहा, “आईपीएल में क्रिकेट की क्वॉलिटी किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से कम नहीं है. आप खुद सोचिए एक तरफ आप दक्षिण अफ़्रीका या श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलकर टी20 विश्व कप में जाते हैं और एक तरफ आपके पास आईपीएल का अनुभव होता है. इन दोनों में से आईपीएल का अनुभव आपके ज्यादा काम आएगा. इसलिए होम एडवांटेज ज्यादा भारत के पक्ष में होगा ना कि पाकिस्तान या किसी अन्य टीम के.”

बता दें कि, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि, टी20 विश्व कप के दौरान यूएई के हालात उनकी टीम के लिए अनुकूल होंगे. आजम ने कहा कि हम पिछले कई सालों से यहां लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. यहां खेलना हमारे लिए घरेलू मैदानों में खेलने जैसा ही है. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी यहां की प्लेइंग कंडिशन से अच्छी तरह वाकिफ हैं और टी20 विश्व कप के दौरान हमें इस बात का बेहद फायदा मिलेगा.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21334 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 16 =