Jalaun: कानपुर झांसी हाईवे के पास सड़क हादसा, दो की मौत
Jalaun Road Accident : जालौन के एट थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे ग्राम गिरथान के निकट बने भारत पेट्रोलियम पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने आगे जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उछलकर तीनो लोग हाईवे पर गिर के लहूलुहान हो गए। जिसमें महिला सहित एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही हाइवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरी ओर बाइक में टक्कर मारने वाली डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है। वही मृतकों की पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।
