फिल्मी चक्कर

The Kapil Sharma Show: बेल बॉटम को प्रमोट करने के लिए शो पर आएंगे अक्षय कुमार

The Kapil Sharma Show शो का पहला एपिसोड 21 अगस्त को प्रसारित होने जा रहा है. आपको बता दें, शो के पहले एपिसड में गेस्ट के रूप में बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार दिखाई देंगे.सुपरस्टार अक्षय कुमार आने वाली फिल्म बेल बॉटम को प्रमोट करने के लिए शो पर आएंगे. उनके साथ वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और जैकी भगनानी भी दिखाई देंगे.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रोमो काफी वारयल होता दिखाई दे रहा है जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह अक्षय कुमार को शो में लगातार ताने मारते हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो में भारती ने मजाक-मजाक में कहा, ‘शो शुरू हो गया है और अक्षय पाजी आ गए हैं. मुझे एक शंका है. ये सलमान खान का शो है या अक्षय कुमार का? काम ठीक चल रहा है या नहीं, इसकी जांच के लिए केवल मालिक ही इतनी बार आता है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए अ शो में गेस्ट के रूप में आते हैं. वहीं बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कॉमेडी शो के निर्माता हैं. अक्षय की तुलना में सलमान खान कपिल के शो पर बहुत ही कम आए हैं. भारती ने इसी बात को पकड़ अक्षय कुमार से चुटकी ली.

वहीं, पिछले प्रोमो में अक्षय ने कपिल की टांग खींचते हुए कहा था कि वो उनका मजाक उड़ाने के लिए कई बार द कपिल शर्मा शो में आना चाहते हैं. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20964 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =