फिल्मी चक्कर

सिद्धार्थ सागर ने The Kapil Sharma Show को कहा अलविदा

The Kapil Sharma Show के सीजन में  कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने भी शो को छोड़ दिया है.कपिल शर्मा शो में सिद्धार्थ सागर ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत लिया था. ऐसे में उनके शो छोड़ने से उनके चाहने वाले काफी निराश होंगे. सिद्धार्थ शो में सेल्फी मौसी, उस्ताद, घरछोड़दास, फनवीर सिंह जैसे किरदार में दिखते थे. ईटाइम्स टीवी के करीबी सूत्रों की मानें तो उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि शो के प्रोड्यूसर्स के साथ पैसों की तंगी बताई जा रही है.

सिद्धार्थ सागर चाहते है कि उनकी फीस बढ़ाई जाए, लेकिन मेकर्स ऐसा नहीं कर रहे. इस वजह से उन्होंने शो छोड़ने की तैयारी कर ली है. वो वापस अपने घर दिल्ली चल गए है और उम्मीद कम है कि वो वापस आएंगे. वहीं, सिद्धार्थ सागर ने इस बारे में कहा, ऐसी कोई बात नहीं है, अभी मैं इसके बारे में कुछ नहीं बोल सकता क्योंकि हम अभी भी इसके बारे में बात कर रहे हैं … अभी बातें चल रही हैं.”

सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में कॉमेडी सर्कस से की थी. इसके बाद वे छोटे मियां और बड़े मियां, कॉमेड सर्कस, कॉमेड नाइट्स विद कपिल, द कपिल शर्मा शो और कॉमेडी क्‍लासेस में नजर आये थे. वहीं सुबुही स्प्लिट्सविला सीजन 8 और टीवी सीरीयल ‘ये उन दिनों की बात है’ में नजर आ चुकी हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “सिद्धार्थ सागर ने The Kapil Sharma Show को कहा अलविदा

  • Avatar Of Simiriti Pandey simiriti pandey

    कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ के सीजन से अलविदा कह दिया है। प्रोड्यूसर्स के साथ पैसों की तंगी के चलते उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने फीस बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन मेकर्स ने इसे मना किया। वे अब दिल्ली वापस चले गए हैं और शो में वापसी की उम्मीद कम है। Siddharth Sagar ने करियर की शुरुआत 2006 में ‘कॉमेडी सर्कस’ से की थी और उसके बाद वो कई पॉपुलर कॉमेडी शोज में नजर आए, जैसे कि ‘छोटे मियां और बड़े मियां,’ ‘कॉमेड सर्कस,’ ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल,’ और ‘कॉमेडी क्लासेस’।

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + nineteen =