Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: जिला पंचायत सभागार में 75 महिलाओं को सम्मानित किया

Muzaffarnagar: मुज़फ्फरनगर News। मिशन शक्ति के फेस १ एवं फेस २ में तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ७५ महिलाओं को आज जिला पंचायत सभागार में सम्मानित किया गया।शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में विधायक उमेश मलिक, चेयरमेन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर अंजू अग्रवाल व जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इसमें मिशन शक्ति के तीसरे चरण के शुभारंभ कार्यक्रम में जनपद की ७५ ऐसी महिलाएं जिन्होंने मिशन शक्ति के प्रथम और दूसरे फेस में तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है उन्हें सम्मानित किया गया

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अयोजित मिशन शक्ति के शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में २१ अगस्त २०२१ से माह दिसंबर २०२१ तक मिशन शक्ति के तीसरे चरण को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद मुजफ्फरनगर में भी मिशन शक्ति अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ हो रहा है। सभी संबंधित विभागों द्वारा कार्य योजना बनाकर कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।

सभी विभागों द्वारा लाभार्थीपरक योजनाओं से महिलाओं को जोड़ा जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में पुलिस अधिक्षक नगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + nine =