उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: थाना ईसानगर क्षेत्र के ऐरा गांव में कुटीर उद्योग बन चुकी कच्ची शराब

Lakhimpur Kheri  थाना क्षेत्र ईसानगर के ऐरा गांव में  शुक्रवार को देर रात गांव के ही कन्हैया लाल व नंदराम पुत्रगण मनोहर आपस मे भिड़ जमकर मारपीट करते हुए खूनी संघर्ष कर बैठे जिसमें गंभीर रूप से घायल नंदराम को परिवारीजनों ने सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया।

जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अचानक हुई घटना में गंभीर रूप से घायल हुए नंदराम की हालत गंभीर देख ग्रामीणों ने इसकी मुख्य वजह अवैध कच्ची शराब बनाना व बेचना बताया।

एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोनों के यहां कच्ची शराब बनाने व बेचने का कारोबार बड़े स्तर पर चलता है। जिसकी बिक्री करने को लेकर ही दोनों आपस मे भिड़कर इस हालत में पहुँच गए।

वहीं थाना पुलिस इस मारपीट को लेकर ग्रामीणों से हटकर विवाद का कारण कुछ और ही बता रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =