Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: पिन्ना बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटी मिनी बस, ड्राइवर समेत 15 श्रद्धालु घायल

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar जनपद के शहर कोतवाली इलाके के पिन्ना बाईपास पर शनिवार देर रात्रि उस वक्त चीख-पुकर मच गई जब हरिद्वार से हरियाणा के जींद जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस डिवाइडर पर अनियंत्रित होकर चढ़कर पलट गई।

इस हादसे में मिनी बस सवार सहित ड्राइवर 15 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिनी बस से श्रद्धालुओं को निकाल कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जहां उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें हरियाणा निवासी पूरा परिवार घूमने के लिए हरिद्वार गया था जहां से शनिवार की देर रात्रि घर वापस लौटते समय पहले तो रुड़की में इसी परिवार का एक्सीडेंट हो गया

जिसके बाद पुलिस ने सभी को ट्रीटमेंट दिलाने के बाद इनके घर की ओर रवाना कर दिया, उसके बाद मुजफ्फरनगर पहुंचते ही मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें यह सभी श्रद्धालु घायल हो गए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − eight =