Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Charthawal: देहात क्षेत्र में धूमधाम से मना रक्षाबंधन पर्व,बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में बांधी राखी

चरथावल।Charthawal: क्षेत्र के सभी ग्रामो में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रक्षा का संकल्प किया।चरथावल विकासखण्ड के ग्राम ज्ञाना माजरा में पूर्व ग्राम प्रधान डॉक्टर कंवरपाल के आवास पर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनकी बहनों ने कलाई बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया।इसके अलावा भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के आवास पर भी रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

ग्राम कुटेसरा में बीजेपी के बिरालसी मंडल उपाध्यक्ष मनीष वर्मा के आवास पर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया इस अवसर पर उनकी बहन ने उनके हाथ में कलाई बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। इसके अलावा पावटी खुर्द,चौकडा,नगला राई,बलवाखेड़ी,बिरालसी,पीपलशाह आदि में भी रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।

 

मासूम बच्चो ने भी धूमधाम के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व9 Min 12 |
चरथावल। नगर मे प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की,वहीं भाईयों ने भी बहन की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार देकर उनकी खुशियों में शरीक हुए।

कस्बा चरथावल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की,वहीं भाईयों ने भी बहन की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार देकर उनकी खुशियों में शरीक हुए।

भारतीय किसान यूनियन के पूर्व नगर अध्यक्ष व रेनबो एकेडमी के प्रबंधक अभिषेक के बंसल ने कहा कि भाई और बहन के लिए ये सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं।

ये त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्घ्ते, प्घ्यार, त्घ्याग और समर्पण को दर्शाता है। राखी बांधकर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख की कामना करती हैं। वहीं, भाई उन्हें वादा देते हैं कि वो उनकी जिंदगीभर रक्षा करेंगे, इस वजह से इस पर्व को रक्षाबंधन नाम दिया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − nine =