Muzaffarnagar: गांव चंधेडी में हिंद मजदूर किसान समिति ने चंद्रायण समाप्ति पर कराया यज्ञ हवन
बुढ़ाना।Muzaffarnagar : आज रविवार के दिन बुढ़ाना ब्लाक के गांव चंधेडी में बिशन कुमार के आवास पर चंद्रायण के समापन पर हिंद मजदूर किसान समिति के तत्वावधान में यज्ञ हवन का आयोजन किया गया।
जिसमें भगत सिंह का भी भरपूर सहयोग देखने को मिला। बिशन सिंह ने इस दौरान बताया कि चंद्रयान व्रत हमारे धार्मिक ग्रन्थों में गुरू पूर्णिमा से शुरू होता है और रक्षाबंधन पर पूर्ण समापन हो जाता है।
चंद्रायान पहले लुप्त हो गया था। अब लगभग 20 वर्षों से चंद्रयान व्रत शुरू किया गया है। जब से चंद्रयान व्रत लुप्त हो गया था तो तब से क्रांति गुरु चंद्रमोहन जी की प्रेरणा से शुरू किया गया था।
चंद्रयान व्रत रखने से रोग, क्लेश, दुख और परेशानी का अंत हो जाता है और फिर जीवन शान्ति से गुजरता है
। इस अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति का पूर्ण योगदान रहा। इस दौरान हिंद मजदूर किसान समिति के बुढ़ाना ब्लाक अध्यक्ष शालेंद्र, ब्लाक उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, हिन्द मजदूर किसान समिति के सहयोगी आदेश, बिशन, अरविन्द, बालकिशोर और महेंद्र आदि का भरपूर सहयोग देखने को मिला। इस दौरान घर की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

