उत्तर प्रदेश

Etawah : चाचा भतीजे में गाली-गलौज के बाद हुई मारपीट, भतीजे की मौत

Etawah :  जसवंतनगर थाना क्षेत्र में शराब पीकर चाचा भतीजे में गाली-गलौज के बाद हुई मारपीट में 35 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। घटनास्थल पहुंचे एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने मृतक की पत्नी से घटना की जानकारी हासिल की और इंस्पेक्टर को पीड़ित परिवार की सुरक्षा और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक बलैयापुर ग्राम पंचायत के झीला गांव निवासी राधेश्याम के पुत्र शशि कपूर की अपने चाचा होशियार सिंह से किसी बात को लेकर देर शाम तू-तू मैं-मैं होने लगी दोनों ही नशे में बताए जा रहे हैं।

हाथापाई के दौरान चाचा ने भतीजे शशि के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया तो भतीजा घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मरणासन्न अवस्था में शशि को जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बच्चे बताए गए हैं जिनमें 13 साल की बेटी 11 वे 8 साल के दो बेटे हैं। मेहनत मजदूरी कर वह अपने परिवार का जीवन यापन करता था। मौत के बाद अब उसकी गृहस्थी पर संकट खड़ा हो गया है।

सूचना पर इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह पुलिसबल के साथ पहुंचे तब तक आरोपी परिवार के लोग अपने घर में ताला लगाकर फरार हो चुके थे। इंस्पेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंच कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया था, आज दिन में पोस्टमार्टम कराया कराया गया है।फिलहाल मामले में परिजनों के द्वारा लिखित तहरीर नहीं दी गई है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 11 =