Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: बसीकलां प्रधान का पति हत्या के मामले के गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar: शाहपुर क्षेत्र के गांव बसीकलां में तीन माह पूर्व हुए संघर्ष में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उसकी निशानदेही पर तमंचा व खोका कारतूस बरामद किया गया। आरोपित मौजूदा ग्राम प्रधान का पति है। शाहपुर क्षेत्र के गांव बसीकलां में कुरैशियों के दो पक्षों में तीन माह पूर्व चुनावी रंजिश में हुई फायरिग व पथराव में एक युवक शहजाद गोली लगने से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी तीन दिन पहले मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया था।

शव के साथ जाम लगाने का प्रयास किया था। मौके पर पहुंचे सीओ बुढ़ाना विनय गौतम व थाना प्रभारी विध्यांचल तिवारी ने शीघ्र फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था ।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपित साबू को मुखबिर की सूचना पर गांव काकड़ा स्थित स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित साबू मौजूदा ग्राम प्रधान का पति है।

पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बसी नहर के पास स्थित सिचाई विभाग के डाकबंगले के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद कर लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23044 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − two =