उत्तर प्रदेश

Baghpat News: ड्राइवर ने कार की छत पर बैठकर बचाई जान, वीडियो वायरल

Baghpat News: सोशल मीडिया पर बागपत के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं जो कि रमाला थाना क्षेत्र के जीवाणा गांव में बने रेलवे अंडरपास के बताए जा रहे है।बारिश अधिक होने व जल की निकासी न होने के चलते यहां पर बने रेलवे अंडरपास में लगभग 6 से 7 फुट पानी जमा हो गया। बारिश का पानी भी इतना कि कोई कल्पना नहीं कर सकता। अंडरपास से लोगो का निकलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो गया है । वायरल हुई वीडियो की तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि एक फॉर्च्यूनर कार अंडरपास के बीच मे फंसी हुई है। अंडरपास में इतना गहरा पानी भर गया कि गाड़ी निकालना तो दूर कार चालक को अपनी जान बचाना भी भारी पड़ गया।

कार चालक को ये नही पता था कि अंडरपास में कितना गहरा पानी भरा है और जैसे ही वह कार लेकर अंडरपास से गुजर रहा था देखते ही देखते उसकी फॉर्च्यूनर कार पानी मे डूबने लगी। जैसे तैसे करके कार के ड्राइवर ने अपनी जान बचाई और कार की छत पर चढ़कर बैठ गया।

जिसके बाद उसने ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जैसे तैसे कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग एक घण्टे बाद कार को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =