Prayagraj News: प्रेमिका से मिलने के लिए अल्लीपुर गांव गया था युवक, ग्रामीणों ने पीटकर की हत्या
Prayagraj News: के मऊआइमा इलाके में युवक की लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की हत्या की वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है की घटना को लेकर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की बात सामने आ रही है।
मृतक इरफान सोरांव इलाके का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को प्रेमिका से मिलने के लिए मऊआइमा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव पहुंचा था। जहां पर उसे प्रेमिका के साथ गांव में लोगों ने देख लिया। जिसके बाद उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को ट्युबेल के पास फेंक दिया गया। परिजनों को सूचना मिली तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों की तरफ से दो नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है की मामले में परिजनों की तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
