Muzaffarnagar News: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, मुजफ्फरनगर से जुडे शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आहवान पर महावीर चौक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय प्रागण मे एकत्रित हो शिक्षकों की समस्याओं से जुडे 17 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर धरना दिया एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार को सौंपा।
डीआईओएस को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन आसन्न है। आप उदारता के साथ प्रदेशवासियों के प्रति सबका साथ सबका विकास की भावना से ओेत प्रोत होकर संवेदनशील रवैया अपनाकर सभी वर्गो की अनेक मांगो को पूर्ण कर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से पुराने समय से लम्बित मांगो को विध्यान सभा निर्वाचन से पूर्व पूर्ण कराने की मांग की।
शिक्षक संघ ने मांग की कि शिक्षक समुदाय का निश्चित मत है कि एन.पी.एस.अिर्ात नई पेंशन योजना शिक्षक की वृद्धावासी में जीवन स्तर के साथ यापन करने योग्य नही है जिस जीवन स्तर पर शिक्षक निवृत हो रहा है। अतः मांग की जा रही है कि पुरानी पेंशन ही वृद्धावस्था का समुचित जीवन स्तर बनाये रखने का माध्यम है। वही पुरानी पेंशन बहाल करें।
2-सभी शिक्षकों को निःशुक्ल चिकित्सा सुविधा अनुमन्य की जाये।
3- वित्तविहिन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी समान कार्य करने के लिए समान वेतन के आधार पर वेतन समानता व शर्तें लागू की जायें।
4-शिक्षकों के स्थानान्तरण की नीति का सरलीकरण करते हुए उसमें आवश्यक संशोधन कर ऐसी स्थिती सुनिश्चित कराया जाये कि शिक्षक अपनी सुविधानुरूप वांछित स्थान पर अपना स्थानान्तरण करा सकें।
5-विद्यालयों मे कार्यरत कम्प्यूटर तथा व्यावसायिक शिक्षक पूर्णकालिक शिक्षक के रूप मे शिक्षण कार्य करें तथा उन्हे समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धान्त के आधार पर वेतन अनुमन्य किया जाए।
6-सहायिक विद्यालयांं में मान्यता की धारा 7-क-के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों को उच्चतम न्यायालय के दिए गए निर्देशो के अनुसार समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था के अर्न्तगत समान वेतनमान देने की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
शिक्षको ने इस सम्बन्ध मे 17 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने वालो मे उ.प्र.मा.शिक्षक संघ, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष शिवकुमार यादव, कोषाध्यक्ष संजीव जावला, जिला मंत्री हेमन्त कुमार बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

