Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, सभासदो द्वारा समर्थन

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। पालिका प्रांगण में पिछले आठ दिन से अपनी जायज मांगो के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को आज पालिका के कुछ सम्मानित सभासदो द्वारा अपना पुर्ण सहयोग व समर्थन दिया गया है जिसका सफाई कर्मचारी संघ स्वागत करता है जिसमें सभासद प्रवीण कुमार उर्फ पीटर, प्रेमी छाबड़ा, विपुल भटनागर, विकल्प जैनव अमित कुमार उपस्थित रहे ।

उन लोगो ने धरना स्थल पर आकर धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियो को अवगत कराया कि हम लोगो द्वारा शहर की बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए बोर्ड मीटिंग में दो सौ सफाई कर्मचारी बढ़ाने के लिए प्रस्ताव रखा गया था जो कि बोर्ड मीटिंग में हम सभासदो के द्वारा पास भी करा दिया गया था

हम पालिका प्रशासन व बोर्ड की चेयरपर्सन से भी शहर वासियों व सफाई कर्मचारी संघ के हित में सफाई कर्मचारियो को रखने का आग्रह करते हुए सफाई कर्मचारियो को पिछले आठ दिन से धरना दे रहे धरने को समाप्त करने की अपील करते है

जो पालिका प्रशासन व सफाई कर्मचारी संघ के हित मे होगा और शहर वासियो को सफाई सम्बन्धी समस्याओ से भी मुक्ति मिल सकेगी, धरने का नेतृत्व कर रहे सफाई कर्मचारी संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष चमन लाल ढिंगान जी ने बताया कि अगर पालिका प्रशासन सफाई कर्मचारियो की समस्याओ का समाधान नही करता तो आगामी रणनीति बनाकर संघ कोई भी कदम उठा सकता है

जिस की पुर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर बैठे सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमन लाल ढिंगान व अरविंद कुमार उर्फ सोनू मचल महामंत्री व कार्यकारिणी के समस्त सदस्यो के साथ अनेक कर्मचारी भी मौजूद रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =