उत्तर प्रदेश

Varanasi  News: BHU के दो पक्षों के बीच चले हॉकी डंडे, आपस में भिड़े दो हॉस्टल के छात्र

Varanasi  News:  वाराणसी (Varanasi) जिले में बीएचयू (BHU) में कक्षाएं शुरु होने से पहले ही उपद्रव की तस्वीरें देखने को मिल रहीं है। गुरुवार की देर रात परिसर के राजाराम हॉस्टल में छात्रों की पार्टी में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और बवाल हुआ। इस दौरान छात्रों के दो गुटों में पत्थर और पेट्रोल बम भी फेंके गए हैं। इस घटना में बीएचयू के चौकी प्रभारी समेत कुछ छात्र जख्मी हो गए। फिलहाल हालात को देखते हुए कैंपस में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

 राजाराम छात्रावास में छात्रों की पार्टी चल रहीं थी। इस पार्टी में बिरला हॉस्टल के भी छात्र मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान बिरला हॉस्टल के कुछ वरिष्ठ छात्रों ने राजाराम हॉस्टल में रहने वाले जूनियर छात्रों को जातिसूचक गालियां दी। विरोध करने पर पिटाई कर दी। इसी बात से गुस्साए राजाराम हॉस्टल के छात्र गोलबंद हो गए।

 

दूसरी ओर बिरला हॉस्टल के छात्रों ने भी मोर्चा संभाल लिया। बताया जा रहा है क़ि दोनों पक्षों में पहले हॉकी डंडे चले इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरु जो गई। इस दौरान पेट्रोल बम भी फेंके गए. यही नहीं दोनों पक्षों में हवाई फायरिंग भी हुई।

घटना में बीएचयू चौकी प्रभारी राजकुमार पाण्डेय जख्मी हो गए। छात्रों को शांत करने के लिए आसपास के थानों की फोर्स को बुलाना पड़ा। लगभग दो घंटे तक कैंपस में उपद्रव चलता रहा। देर रात दोनों हॉस्टल के छात्रों की ओर से लंका थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 12 =