Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कई जोड़ों का फैसला कराकर उन्हें ससम्मान घर भिजवाया

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। ट्रैफिक कार्यालय पर आज मिशन शक्ति के अंतर्गत ऐच्छिक ब्यूरो प्रभारी संगीता चौधरी व महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने कई जोड़ों का फैसला कराया और उन्हें सह सम्मान उनके घर भिजवाया कुछ गलतफहमी की वजह से पारिवारिक जोड़ों के बीच तनाव आ जाता है

जिस पर मुकदमे बाजी शुरू हो जाती है इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए यूपी सरकार द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया हुआ है वही मुजफ्फरनगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बिछड़े व टूटे हुए परिवारों को मिलाकर समझौता करा रही है

 महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी व ऐच्छिक ब्यूरो प्रभारी संगीता चौधरी टूटे हुए परिवारों को आपस में समझौता करा कर मिलाकर उनके परिवारों से जोड़ रही है वही साथ ही चेतावनी भी दे रही है कि आगे से ऐसी कोई नौबत ना आए कि दोनों परिवार को कष्ट हो

वही आज मिशन शक्ति के अंतर्गत ट्रैफिक कार्यालय पर काफी भीड़ नजर आई वई महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी बिछड़े हुए परिवारों को मिला रही है

आज भी इसी कड़ी में कई परिवारों में आपस में समझौता कराकर उनके घर भिजवाया आज भी दर्जन भर के करीब परिवारों में समझौता कराया गया जिसमें समाजसेवी बीना शर्मा सहित क़ई समाजसेवीयो का सहयोग रहा

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − seven =