खबरें अब तक...

समाचार

बाइक रैली निकालकर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत किया जागरूक1 21 |
मुजफ्फरनगर। सडक सुरक्षा सप्ताह के अर्न्तगत परिवहन विभाग द्वारा बाइक रैली निकाली गई। यह बाईक रैली मेरठ रोड एआरटीओ कार्यालय से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो व बाजारो से होकर दोपहर पश्चात नुमाईश ग्राउण्ड पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।
आम जन को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से तथा सडक हादसो मे कमी लाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा 17 जून को सडक सुरक्षा सप्ताह के अर्न्तगत आज परिवहन विभाग द्वारा एक बाईक रैली निकाली गई। एआरटीओ राजीव बंसल व एआरटीओ प्रवर्तन विनीत मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एआरटीओ राजीव बंसल ने बताया कि बाईक रैली का उददेश्य सडक हादसो मे कमी लाना है। बाईक रैली के माध्यम से लोगो को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना, तीन व्यक्ति दुपहिया वाहन पर ला चलें। आमजन टैफिक नियमो का पालन करे। इन सब उददेश्यो को मददेनजर बाइक रैली निकाली गई।

युवती की हत्या से फैली सनसनी
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव गढीदुर्गनपुर के जंगल में २१ वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। युवती का शव आज खेत में पडा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी। मामला प्रेम-प्रसंग से जुडा माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गढीदुर्गनपुर के रास्ते में जंगल में युवती की शव पडा देख रोजाना की भांति अपने खेतों पर काम करने गये ग्रामीणों में हडकम्प मच गयां देखते ही देखते अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। युवती का शव पडा मिलने की सूचना से पुलिस में हडकम्प मच गया। मामला संज्ञान में आते ही शाहपुर थाना प्रभारी विजय बहादुर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आला अधिकारियों को भी इस मामले से अवगत कराया। जिसके चलते एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने वहां मौजूद भीड की मदद से जब मृतका की शिनाख्त करानी चाही तो युवती की पहचान गांव तावली की ही निवासी २१ वर्षीय शबीना पुत्री उमरजान के रूप में हुई। युवती की गला काटकर हत्या की गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही युवती के परिजन फरार है। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि युवती की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दियां पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

लापरवाही बरतने वाले वार्ड ब्वॉय को किया गया निलम्बित
कर्मचारियों व चिकित्सकों का किया गया स्थानान्तरण
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० पी०एस० मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलौदा पर मरीज को अस्पताल में बंद कर बिना सूचना दिये जाने वाले कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया गया है तथा शेष सभी कर्मचारियों व चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तिरित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दिनांक २१ जून, २०१९ को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलौदा पर भर्ती मरीज को अस्पताल में ही बंद कर चले जाने का मामला सामने आया है, जिसके तहत प्रथम दृष्टया अपने कार्य में लापरवाही बरतने एवं अपने दायित्वों को गंभीरता पूर्वक निर्वहन न करने के चलते सी०एच०सी० पर तैनात श्री संदीप कुमार, वार्ड ब्वॉय को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है तथा सी०एच०सी पर तैनात डा० मोहित, चिकित्सा अधिकारी, श्री नैनवाल कुंडियाल, चीफ फार्मासिस्ट, श्री प्रवीण कुमार, फार्मासिस्ट एवं लवी सिंह वायलेट स्टाफ नर्स का तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० पी०एस० मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को दृष्टिगत उक्त मामले की जांच डा० बी०के० ओझा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर को दी गई है तथा जांच कर आख्या तीन दिन के अंदर अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच उपरान्त उक्त जांच आख्या शासन को प्रेषित कर दी जायेगी।

महिला थाने का औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल आंतिल ने महिला थाना पहुंचकर महिला पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया और महिला पुलिस थाने में कार्यवाहक थानाध्यक्ष निधि चौधरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए की पीड़ित महिलाओ की सुनवाई कर उसका जल्द से जल्द मामले का निस्तारण करें तथा साथ ही आये हुए पीड़ित महिलाओं के प्राथना पत्रों को देखा और महिला पुलिसकर्मी से जानकारी भी ली इस दौरान औचक निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल आंतिल ने महिला थाना स्टाफ को बकाया मामलों को निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना स्टाफ भी मौजूद रहा तथा अपने औचक निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल आंतिल महिला थाना पुलिस जनों की कार्य से सन्तुष्ठ नजर आएं।

शातिर के चोरी की बाइक सहित दबोचा
रामराज। पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक आरोपी को चोरी की बाइक व तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते अपराधों पर रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना रामराज पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था व चैकिग के दौरान एक शातिर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस कई थानो दर्जनो मुकदमे दर्ज है एक चोरी की बाईक एक अदद तमंचा ३१५ बोर व दो जिन्दा कारतुस सहित भेजा जेल।

बाइक सवार घायलों को उपचार हेतु कराया भर्ती
चरथावल/मुज़फ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र ग्राम बलवाखेड़ी निवासी दो युवक बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे पिलखनी झाल के निकट दोनो बाइक सवारों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने कुचल दिया चलते राहगीरों ने इसकी सूचना डायल १०० को द़ी सूचना मिलते है डायल १०० पीआरवी २२१३ डेढ़ मिनट में मौके पर पहुंच गई,जिस समय पीआरवी घटना स्थल पर पहुंची उस समय युवक की नाक से खून बह रहा था पीआरवी स्टाफ ने तुरन्त देरी न कर वर्दी व गाड़ी गन्दी होने की न करते हुए घायल को सीएचसी में भर्ती कराया यही नही पीआरवी स्टाफ रास्ते मे भी घायल का प्राथमिक उपचार करते रहे जहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।

केंद्रीय राज्यमंत्री से विभिन्न मांगों को लेकर मिले पैरावेट
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त पैरावेट अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय पशुधन एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान से मिले। जनपद के पैरावेट ने संजीव बालियान को एक मांगपत्र देते हुए कहा कि वे काफी समय से पशुधन विभाग की सेवा कर रहे है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वे पशुधन विभाग के समकक्ष ही कार्य कर रहे है उनका मुख्य कार्य कृत्रिम गर्भाधान कराना, बंध्याकरण कराना, पशुओं को टीके लगाना आदि कार्य प्रमुख है। पैरावेट ने कहा कि वे पशु अस्पताल के बराबर ही कार्य कर रहे है लेकिन दुर्भाग्य है कि उन्हे कोई मानदेय नहीं दिया जा रहा है अधिकारी केवल आश्वासन देते है तथा उन्हे मानदेय नहीं मिल रहा है। डा. संजीव बालियान ने कहा कि वे इस ंसबंध में शीघ्र ही विभागीय सचिव से मिलकर बात करेंगे तथा उन्हे मानदेय दिलाने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र गिरी, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, रवि कुमार, महासचिव रवि कुमार, आदेश कुमार, विपिन त्यागी, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस0डी0कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में एक ’’कला प्रदर्शनी’’ का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला एकेडमी, लखनऊ की और से किया गया इस अवसर पर ज्ञान तथा विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलन नगर विधायक श्री कपिल देव अग्रवाल जी (मुख्य अतिथि), श्री नीरज कुमार जी (अध्यक्ष) एस0डी0 ग्रप ऑफ कॉलेज, श्रीमति हरजीत ढिल्लों (विशिष्ट अतिथि) वरिष्ठ चित्रकार नई दिल्ली, श्री जगदीश पाण्डेय (विशिष्ट अतिथि) वरिष्ठ चित्रकार नैनीताल, श्री निर्मल रतन वैद जी, (विशिष्ट अतिथि) अध्यक्ष, परिधि आर्ट ग्रुप, श्री नीलकमल पुरी, श्री महेन्द्र आचार्य जी, (विशिष्ट अतिथि) श्री नीलकमल पुरी, श्री देवेन्द्र कुमार जी, श्री विनोद कुमार जी, श्री अशोक सरीन जी, श्री एम0पी0 बंसल जी, डा0 सचिन गोयल, डा0 संदीप मित्तल, डा0 आलोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं एवं चित्रकारों द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के सुन्दर एवं मनमोहक चित्रों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के अनेकों छात्रों एवं विभिन्न जगहों से आये चित्रकारों ने अपनी प्रतिभा को उत्कृष्ट रूप से प्रदर्शित किया। उपस्थित अतिथियों ने कला प्रदर्शनी से सम्बन्धित एक पुस्तक का भी विमोचन किया। नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा की बच्चो को अपनी रूचि के अनुसार विषयो को चुनना चाहिए एवं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता, देश व जनपद का नाम रोशन करना चाहिए। वशिष्ठ अतिथि निर्मल रतन वैद्य जी ने अपने संबोधन में उन छात्र/छात्राओं एवं अभिभावको का प्रोहत्साहन किया जो कला से जुडे हुए है एवं छात्रों को कला की बारिकियों को समझकर उन्हें पूर्ण रूप से धारण कर कला के आयामों को उत्कृष्ट रूप से आगे बढाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा वरिष्ठ चित्रकार श्रीमति हरजीत ढिल्लों ने चित्रकारी के विषय में अनेक महत्वपूर्ण बातों से छात्र/छात्राओं को अवगत कराते हुए चित्रकारिता में नानाप्रकार के नये-नये प्रयोगों से अवगत कराया। कला संकाय के विभागाध्यक्ष डा0 अमित कुमार, विपाशा, विंशु, डा0 दीपक मलिक, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 मोहिनी पंवार, मानसी अरोरा, सपना, मासुमा, शिया, स्वाति, अंकित धामा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, पिं्रस चौधरी, संकेत जैन, कुशलवीर, आशिष पाल, दीपक गुप्ता, आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

सडक का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने वार्ड १६ रामपुरी में आज एक सड़क का उद्घाटन किया उस सड़क के बनने से मोहल्ले वासियों को बड़ी राहत मिली लोगों ने पालिकाध्यक्ष का आभार जताया और शहर में उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की खुलकर प्रशंसा की और उनके समर्थन में नारे भी लगाए इसके बाद पालिकाध्यक्ष वार्ड संख्या १० में आरसीसी नालियों का उद्घाटन किया गया और वार्ड वासियों को हर सहयोग देने का भरोसा पालिका अध्यक्ष की तरफ से दिया गया इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा अगर आप की कोई भी समस्या हो आप बेझिझक मुझे बताएं उसका समाधान किया जाएगा उपस्थित लोगों द्वारा ताली बजाकर पालिकाध्यक्ष की बात का स्वागत किया गया इसके बाद अहिल्या बाई चौक का निरीक्षण किया गया उपस्थित ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए गए इसके बाद पालिका अध्यक्ष कंपनी बाग का निरीक्षण करने पहुंची और वहां के लिपिक दुष्यंत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और वहां पर लीची एवं आम के कंपनी बाग का भी निरीक्षण किया गया इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल सभासद श्रीमती संगीता बड़े बाबू मुकेश लिपिक अशोक ढींगरा विजेंद्र सिंह संजय गुप्ता दुष्यंत मनोज कुमार संबंधित ठेकेदार एवं एवं वार्ड वासी मौजूद रहे।

केन्द्रीय मंत्री ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान ने भाजपा जिला कार्यालय पर जनसमस्यायें सुनी। इस दौरान जनपद के विभिन्न गांवो से पहुंचे ग्रामीणो ने अपनी समस्याओ से अवगत कराया।
पार्टी हाईकमान के निर्देशो के चलते आम जन की समस्याओ के निस्तारण के लिए पार्टी जिला कार्यालय पर क्षेत्रिय विधायको को सप्ताह मे विधानसभावार जन समस्या सुनने व अधिक से अधिम समस्याओ के निस्तारण के निर्देश दिए गए है। ताकि आमजन की समस्याओ का निराकरण हो सके तथा सरकार की कार्यप्रणाली पर जनता का विश्वास बन सके। आज गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचे सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने पार्टी कार्यालय पर पहुंचे नागरिको की बिजली, सिंचाई,नाली व खडंजा निर्माण,विकास कार्यो तथा भूमि विवाद आदि विभिन्न समस्याओ के सम्बन्ध मे अवगत कराया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने नागरिको की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुन कर उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल,श्रीमोहन तायल, संजय अग्रवाल, वरिष्ठ नेता संजय गर्ग, राजीव गर्ग आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर पुलिस का कारनामा : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का शांतिभंग में चालान
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना पुलिस अपनी कार्यप्रणाली के चलते लगातार चर्चाओं के घेरे में है। मालखाने से लाखों कीमत की शराब के बाद रिवाल्वर-कारतूस गायब होने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामले का खुलासा होने पर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड करने के साथ ही सिपाही को भी लाइन हाजिर कर दिया है।
तीन दिन पूर्व मालखाने में रखी माल मुकदमाती शराब की 486 पेटियां गायब कर दी गईं थीं, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये से अधिक थी। वहीं, मालखाने की जांच के दौरान वहां रखी माल मुकदमाती एक रिवाल्वर व कारतूस भी गायब मिली। उक्त दोनों मामलों में मालखाना इंचार्ज हेडकांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। अब तितावी थाना पुलिस की एक ओर कारगुजारी सामने आई है, जिसमें बघरा चौकी पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में युवती को बंधक बनाकर किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों से साज खाकर उनका शांतिभंग की आशंका की मामूली धाराओं में चालान कर दिया। मामले की शिकायत होने पर कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने दरोगा जितेंद्र सिंह को सस्पेंड करते हुए आरक्षी कामेंद्र को भी लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, पूरे मामले में एसपी देहात आलोक शर्मा को जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी देहात का कहना है कि जांच के लिए विभागीय टीम का गठन किया गया है, जो जांच पूरी कर उन्हें रिपोर्ट करेगी, जिसके बाद आला अफसरों को पूरी जांच रिपोर्ट से अवगत कराया जाएगा। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गर्मी और लू बच्चों में बढ़ा रहा मियादी बुखार
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू की बढ़ती समस्या बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है। इस मौसम में बढ़ी बीमारियों में शामिल डायरिया और मियादी बुखार का प्रकोप अधिक नजर आ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 200 से अधिक बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं। कई गंभीर बच्चों को अस्पताल में ही भर्ती करने की नौबत तक आ रही है। इस कारण इन दिनों जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड भी बीमार बच्चों से फुल हैं। बच्चों की बीमारी के आगे अस्पताल के वार्डों में बैड भी कम पड़ चुके हैं। गर्मी के मौसम में गलत खान-पीन बीमारियों को दावत दे रहा है। ऐसे में मौसम में बिगड़े स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए बड़े तो कई हद तक सतर्क हैं, लेकिन बच्चों का मनमर्जी खाना उन्हें बीमार कर अस्पताल पहुंचा रहा है। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी डॉक्टरों के क्लीनिक पर डायरिया और मियादी बुखार के पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस मौसम में इन दोनों बीमारियों का प्रकोप बच्चों में बढ़ने से डॉक्टर भी सतर्क हुए हैं। जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या पर गौर करें तो ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1500 मरीज इलाज के लिए पर्ची बनवा रहे हैं, जिसमें से करीब 200 पर्चियां 12 वर्ष तक के बच्चों के उपचार के लिए बनाई जा रही हैं। इनमें अधिकतर बच्चे डायरिया और मियादी बुखार से ग्रस्त मिल रहे हैं, जिनका गंभीरता से उपचार करने के लिए बाल रोग विशेषज्ञ जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल में ही भर्ती करने को मजबूर हो रहे हैं।
दवा के साथ खाने पर ध्यान जरूरी-जिला अस्पताल की ओपीडी तैनात एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी में इन दिनों डायरिया और मियादी बुखार से ग्रस्त बच्चों की संख्या बढ़कर 100 से ऊपर पहुंच गई है। इस बीमारी को लेकर उनका काफी गंभीरता से उपचार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर कुछ को यहीं भर्ती कर बेहतर इलाज देकर सामान्य होने पर डिस्चार्ज करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को दवा देने के साथ उनके खाने और पानी आदि पीने की स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए भी जागरूक करते हैं। बच्चों को ताजा खाना खिलाने पर जोर दिया जा रहा है।
बच्चा वार्ड में बैड की किल्लत-प्रतिदिन अस्पताल में उपचार को पहुंच रहे बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए बाल रोग विशेषज्ञ उन्हें भर्ती करा रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार इन दिनों अधिकांश बच्चों को भर्ती करने की नौबत आ रही है। इस कारण बच्चा वार्ड फुल हो चुका है। वार्ड में बैड केवल 12 हैं, लेकिन 18 से 20 बच्चे लगातार भर्ती करने पड़ रहे हैं, जिसकी व्यवस्था स्वयं ही करनी पड़ रही है।

 

जिलाधिकारी ने ग्राम बेलडा में खुली बैठक व श्रमदान तथा वृक्षारोपण कर किया वर्षा जल संरक्षण दिवस का शुभारम्भ
——————————————————————————
घटते जलस्तर को बचाना है, जल संरक्षण को आदोलन बनाना है————–जिलाधिकारी
———————————————————————————-
मा0 प्रधानमंत्री जी के पत्र को सभी ग्रामवासियों का पढकर सुनाया गया—- जिलाधिकारी
——————————————————————————–
खेतों का पानी खेतो मेे और घर का पानी घर में
——————————————————————

मुजफ्फरनगर-.. जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि अब वो समय आ गया है कि हम जल को संरक्षित करना आरम्भ कर दे अन्यथा वो दिन दूर नही जब हमे कई किमी पैदल चलकर जल लाने के लिए विवश होना पडेगा। उन्होने कहा कि अगर अभी भी हम नही चेते तो बहुत देर हो जायेगी और हमारी आने वाली पीढियों को जल उपलब्ध नही हो पायेगा। हम उन्हे क्या देने जा रहे है, आने वाली पीढी को हम भौतिक सुविधाए तो दे सकते है लेकिन पानी की कमी की भरपाई कैसे करे इसके बारे में सोचना आवश्यक है और यह काम हमारे मा0 प्रधानमंत्री जी ने शुरू कर दिया है उनकी ही प्रेरणा से आज पूरे देश में जल संरक्षण, वर्षा जल संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है।
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय आज वर्षा जल संरक्षण दिवस के शुभारम्भ पर विकास खण्ड मोरना के ग्राम बेलडा में खुली बैठक कर ग्रामवासियोें के साथ जल संरक्षण एवं वर्षा जल संरक्षण विषय पर अपने विचार रख रहे थे। खुली बैठक में सभी ग्रामवासियों को मा0 प्रधानमंत्री जी का प्रेषित पत्र भी पढकर सुनाया गया। जिलाधिकारी ने कहा जल संरक्षण के लिए जनपद के तालाबों की खुदाई कराकर उसमें पानी भरवाया जायेगा, तालाबों की सफाई कराई जायेगी। उन्होने कहा कि आज 22 जून को जल संरक्षण, वर्षा जल संरक्षण दिवस पूरे जनपद में मनाया जा रहा है। उन्होने कहा आज समस्त ग्रामों में मा0 प्रधानमंत्री जी का पत्र भी ग्रामवासियों को पढकर सुनाया जा रहा है। सभी ग्रामों में श्रमदान व वृक्षोरोपण किया जा रहा है। तालाबों को भरा जा रहा है। उन्होने कहा कि उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 35 अधिकारियों की टीम लगाई जायेगी। उन्होने कहा कि प्रत्येक 2 न्याय पंचायत में एक अधिकारी नोडल के रूप में तैनात रहेगे। जो तालाबों की साफ सफाई, उसमें पानी का भरवाना व उसकी खुदाई का कार्य देखेगे। उन्होने कहा कि यह कार्य युद्व स्तर पर चलाया जायेगा। उन्होने कहा कि पुराने सिस्टम में पुर्नजीवित करने के लिए ग्रामवार कार्य किये जायेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जलस्तर को बचाना है, जल संरक्षण को आंदोलन बनाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि मानसून को देखते हुए वर्षा के पानी के संरक्षण हेतु मा0 प्रधानमंत्री जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के संकट को देखते हुए ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर आगामी मानसून में वर्षा के जल का संरक्षण किये जाने की अपील की है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर ग्राम के सूखे तालाब को फिर से पुर्नजीवित करने के लिए वहां जाकर श्रमदान किया और पीपल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जितने गांव में लोग उतने ही पेड लगाये जाने चाहिये। उन्होने ग्राम प्रधान से कहा कि इस तालाब की सफाई कराकर 5 जुलाई को इसमें पानी छोडा जाये। और तालाब को पानी से लबालब कर दिया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण आज की महती आवश्यकता है यदि हमलोग अभी अब से नही चेते तो धीरे-धीरे पानी का सतह नीचे गिरने के साथ ही पेड़, पौधों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडेगा। उन्होने कहा कि किसी भी पूजा व अनुष्ठान में जल को रखा जाता है और उसकी पूजा की जाती है, जल से आचमन भी किया जाता है परन्तु कुछ बूदों के द्वारा इससे यही संदेश मिलता है कि जल का अत्यधिक दोहन न करे। उसको आने वाली पीढी के लिए संरक्षित करके रखे। उन्होने कहा कि मेढबन्दी कराये, खेतों का पानी खेतो मेे और घर का पानी घर में सूत्रवाक्य पर कार्य करना है। जल संरक्षण से लोगों को असानी से पेयजल एवं सिंचाई सुविधाएं मुहैया होगी तथा भूगर्भ के गिरते जलस्तर को रोकने में मदद मिलेगी। इसलिए लोगों को संकल्पबद्ध होकर इस वर्षा ऋतु में ही शत-प्रतिशत जल संरक्षण करना नितान्त आवश्यक है। जल संरक्षण से ही जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्षा का पानी रोकने हेतु ग्राम प्रधान अपने खण्ड विकास अधिकारियों से विचार विमर्श करके मनरेगा के माध्यम से बेहतर तालाब का निमार्ण कर सकते हैं, उसकी सफाई करा सकते है इससे गांव में जल संरक्षण भी होगा तथा स्थानीय मजदूरों को रोजगार भी मुहैया होगा। उन्होने कहा कि गांव के विकास के लिए देश के मा0 प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी प्रतिबद्ध है। गांव में भू-जल स्तर में सुधार एवं निकट भविष्य में जलापूर्ति, भूजल स्तर को ऊपर उठाने एवं वर्षा जल संचयन के यह कार्य आवश्यक है। जल, जीवन के लिये सबसे अहम प्राकृतिक संसाधन है। वैज्ञानिकों के मतानुसार आगामी दशकों में यह विश्व के कई क्षेत्रों में एक गंभीर अभाव की स्थिति में चला जायेगा। यद्यपि जल पृथ्वी में सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला पदार्थ है, फिर भी यह समान रूप से वितरित नहीं है। उन्होने कहा कि दुनियाभर में पानी की कमी निम्न कारणों से बढ़ रही है जैसे सूखे, सिंचाई की बढ़ती मांग, औद्योगिक मांग, प्रदूषण, जल संसाधनों के प्रयोग में कमी और जल की व्यर्थ बर्बादी और गैर जिम्मेदाराना रवैया। उन प्रयासों पर जोर देने की आवश्यकता है जो कि सूखे के मौसम में, अधिक से अधिक वर्षाजल को संग्रहित कर सके। स्थानीय स्तर पर वर्षा के पानी का संचयन या संग्रहण को या तो जलाशयों, टैंकों या झीलों में जल को संग्रहित करके रखने के माध्यम से हो सकता है अथवा भूमिगत जल के पुनर्भरण द्वारा किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बढ़ती हुई घरेलू, औद्योगिक और कृषि से संबंधित कार्यों की मांग की पूर्ति के कारण, पानी की उपलब्ध मात्रा में कमी हो रही है और यह स्थिति भविष्य में और गंभीर हो सकती है। ऊपर से, पिछले कुछ दशकों में हमारी जल संपदा का अत्यधिक दोहन हुआ है। हमारे बढ़ते शहरीकरण और औद्योगीकरण ने पानी की मांग को बढ़ा दिया है। उपरोक्त दिये गये इन कारणों की वजह से देश के कई भागों में जल का भारी अभाव हो गया है। अतः यह आवश्यक हो जाता है कि हम जल को संरक्षित रखें और उसका दुरुपयोग होने से बचायें।
इस अवसर पर डिप्टी कलैक्टर अजय अम्बष्ट, तहसीलदार पुष्करनाथ चैधरी, डीपीआरओ, बीडीओ, जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन अमित कौशिक सहित ग्राम प्रधान व बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =