Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अश्लील फोटो हुए वायरल तो महिला ने दे दी जान, लापरवाही पर एसओ लाईन हाजिर

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनहीन कार्यप्रणाली एक महिला को न्याय का भरोसा नहीं दे पाई और व्यवस्था से हार मान महिला ने जान दे दी। महिला द्वारा आत्महत्या के बाद इस मामले में इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी पर गाज गिर गई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं भोपा थाने की कमान अब इंस्पेक्टर बाबू अत्री को सौंपी गई है।

पुलिस का दावा है कि अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। यह रिपोर्ट भी पीड़िता के तहरीर देने के तीन बाद दर्ज की गई। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी भी महिला को नहीं थी। बेटा दिलाने के संबंध में करीब डेढ़ माह पहले उसने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस उसे कोर्ट जाने की सलाह देती रही। 

दरअसल, 20 अगस्त को महिला के अश्लील फोटो वायरल किए गए थे। महिला थाने और साइबर सेल के चक्कर काटती रही। 24 अगस्त को उससे तहरीर ली गई और 27 अगस्त की रात में रिपोर्ट दर्ज की गई। परिजनों का कहना है कि महिला ने आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी, उसे भी पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।

महिला की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। महिला ने शनिवार दोपहर जहर खाया, परिजन उसे लेकर पहले सीएचसी भोपा पर पहुंचे, वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।  

सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि पहले महिला अपने बेटे को दिलाने की मांग कर रही थी, लेकिन इसके लिए उसे कोर्ट जाने के लिए कहा गया था। अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले मेंमुकदमा दर्ज कर लिया गया था, लेकिन इसी बीच महिला ने मौत को गले लगा लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है, बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =