खेल जगत

टोक्यो Paralympics 2020 में मरियप्पन थंगावेलु ने सिल्वर और शरद कुमार ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

Paralympics 2020  टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को ऊंची कूद में मरियप्पन थंगावेलु (Mariyappan Thangavelu) ने सिल्वर मेडल जीता, तो वहीं शरद कुमार (Sharad Kumar) ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया है. रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता थंगावेलु ने ऊंची कूद T42 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता, जबकि शरद को इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मिला. इसके साथ ही टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या 10 तक पहुंच गई है. 

मरियप्पन ने 1.86 मीटर के प्रयास के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि अमेरिका के सैम ग्रेव ने अपने तीसरे प्रयास में 1.88 मीटर की कूद के साथ गोल्ड जीता. जबकि शरद ने 1.83 मीटर के प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. स्पर्धा में हिस्सा ले रहे रियो 2016 पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता वरुण सिंह भाटी 9 प्रतिभागियों में सातवें स्थान पर रहे. वह 1.77 मीटर की कूद लगाने में नाकाम रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों एथलीटों को ट्वीट कर बधाई दी है. पीएम ने एक ट्वीट किया, “ऊंचे और ऊंचे उड़ते हुए ! मरियप्पन थंगावेलु निरंतरता और उत्कृष्टता का पर्याय हैं. रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई. भारत को उनके इस कामयाबी पर गर्व है.”

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “अदम्य शरद कुमार ने कांस्य पदक जीतकर हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. उनकी जीवन यात्रा कई लोगों को प्रेरित करेगी. उन्हें बधाई.”

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 6 =