उत्तर प्रदेश

Bulandshahar News: बिजली से झुलसे कर्मचारी की मौत, बदायूं-दिल्ली हाईवे पर अहमदगढ़ में शव सड़क पर रखकर जाम

Bulandshahar News: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एचटी लाइन पर बिजली फाल्ट ठीक करते समय अचानक बिजली आ जाने पर करंट लगने झुलसे संविदा कर्मी की इलाज के दौरान नोएडा के एक अस्पताल में मौत हो गयी। एसडीओ,जेई व एसएसओ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिल्ली-बदायूं हाईवे पर शव रख जाम लगाया। अहमदगढ़ थाना पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर बमुश्किल जाम खुलवाया है।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ बिजलीघर पर ओमवीर निवासी दलेलगढ़ी संविदा कर्मचारी के रूप की सेवारत था। संविदाकर्मी ओमवीर 24 अगस्त को बिजली का शट डाउन लेकर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक तार में बिजली आ गयी, जिससे करंट लगने से ओमवीर बुरी तरफ से झुलस गया।

सूचना पर परिवार वाले घटना स्थल पर पहुँचे और वहाँ से उसको जिला अस्पताल ले गए जहाँ से घायल संविदाकर्मी लाइनमैन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया। आज नोएडा के प्रकाश अस्पताल में ओमवीर सिंह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया और गांव के लोगों ने बदायूं-दिल्ली हाईवे पर अहमदगढ़ में शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है अहमदगढ़ जेई, एसडीओ व एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करने लगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 7 =