फिल्मी चक्कर

Sonam Kapoor का स्टनिंग लुक में सामने आया जिम Workout वीडियो

Sonam Kapoor: पिछले महीने मुंबई लौटी सोनम कपूर अपनी जिंदगी के अलग-अलग पलों को लगातार अपनी फोटो और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. इसी बीच सोनम कपूर का एक वर्कआउट सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि सोनम कपूर ने ये सेल्फी वीडियो जिम में ही बनाया है. सोनम कपूर ने वीडियो में ग्रे कलर की एथलीट ड्रेस पहनी हुई है और शीशे के सामने पोज दे रही हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए सोनम कपूर के इस सेल्फी वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

ज्यादातर यूजर्स सोनम को ट्रोल करने में लगे हुए हैं. एक ने तो यहां तक ​​लिख दिया कि कुछ है ही नहीं, क्या दिखा रहे हो? हालांकि सोनम कपूर के कई फैंस भी उनका बचाव करने में लगे हुए हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

इससे पहले भी सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जब वो लंदन में थे. सोनम ने उस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं. आपको देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =