Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्री शुकदेव आश्रम के प्रत्याक्षानंद भागवत भवन में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्री शुकदेव आश्रम के प्रत्याक्षानंद भागवत भवन में चल रही श्रीमद भागवत कथा महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को राजस्थान से पधारे ब्रह्मऋषि पंडित सुरेश महाराज ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में मानव अपने धर्म कर्म को भूलता जा रहा है।

संयुक्त परिवार टूटकर एकांकी परिवार में बदल रहे हैं। परिवार में बुजुर्गा का अनादर होने लगा है। घरों में गऊ पालने के बजाए कुत्ते पालने लगे है। जिसके चलते समाज में विघटन हो रहा है।

इसलिए हमें अपने परिवारों में संस्कारों को कायम रखना होगा तथा अपनी प्राचीन संस्कृति को अपना होगा। मानव को परोपकार के कार्य करने चाहिए। जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

लड़कियों की शिक्षा व विवाह शादी में सहयोग करना चाहिए। कथा व्यास कान्हा शर्मा ने कहा कि भागवत ज्ञान की गंगा है जिसमें प्रत्येक प्राणी को स्नान करना चाहिए।

शुकतीर्थ में भागवत कथा श्रवण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा में आश्रम के पंडित व आचार्या के द्वारा का भागवत का मूल पाठ भी किया जा रहा है। आयोजन में रवि, राजेश, जमुनादास, विपिन, मुकेश, राजेश जैन, गौरव आदि का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 11 =