Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar चरथावल पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात ताबड़तोड़ मुठभेड़, एक घायल

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar चरथावल पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात ताबड़तोड़ मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश की गोली लगने से एक कांन्स्टेबल भी घायल।थाना चरथावल पुलिस द्वारा ग्राम लुहारी खुर्द रजवाहे की पुलिया के पास से एक शातिर लुटेरे अभियुक्त को घायल होने के बाद गिरफ्तार किया है।

दौराने पुलिस मुठभेड़ आरक्षी सौरभ कुमार घायल हो गया। घायल आरक्षी व बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जोगेन्द्र उर्फ जोगी उर्फ मनोज पुत्र अतर सिहं उर्फ भजनलाल उर्फ बचना निवासी योगेन्द्रनगर भोकरहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर बताया गया है।

उसके कब्जे से दो जोड़ी कुण्डल पीली धातु, ४५०० रूपये नकद, काले रंग की एक चोरी की सुपर स्पलेण्डर मोटर साइकिल बिना नम्बर तथा एक तमन्चा मय तीन जिन्दा व दो खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना भोपा का हिस्ट्रीशीटर तथा शातिर किस्म का चोर व लुटेरा प्रवृति का अपराधी है

जिस पर चोरी, लूट, हत्या का प्रयत्न, आयुद्ध अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में करीब डेढ दर्जन अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्त द्वारा चोरी की घटना कारित किये जाने का जुर्म इकबाल किया गया है

तथा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मौके से घायल बदमाश और कान्स्टेबल को उपचार के लिए भेजा हास्पिटल। अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार हो गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21502 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + six =