उत्तर प्रदेश

Etah News: मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

Etah News:  वित्त मंत्री सुरेश खन्ना  ने निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व ठेकेदार को अतिशीघ्र सौ प्रतिशत निर्माण कार्य और मेडिकल फैकल्टी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्माण कार्य समय से पूरा कर लिया जाए, जिससे मेडिकल कॉलेज (Medical College) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की तरफ से अतिशीघ्र लोकार्पण किया जा सके।

मेडिकल कॉलेज परिसर में पत्रकारों के कुछ सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की कोई बी टीम नहीं है। भाजपा 2022 के चुनाव में 300 से ज्यादा सीट जीतकर आयेगी। प्रदेश में फैल रहे डेंगू व कोरोना की रोकथाम के लिए गांव गांव स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जा रही हैं और सभी का इलाज किया जा रहा है।

इसी के साथ वह सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन के लिये रवाना हो गए। वित्त मंत्री का आज एटा के मेडिकल कॉलेज (Medical College) का निरीक्षण करना एटा की जनता के लिए शुभ संदेश है। अब यह सुनिश्चित होता नजर आ रहा है कि अतिशीघ्र प्रधानमंत्री की तरफ से लोकार्पण किया जा सकेगा।

एटा की पुलिस लाइन परिसर में हेलीकॉप्टर से उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Finance Minister Suresh Khanna) अल्प समय के लिए पहुंचे और मौका निरीक्षण कर वापस चले गए। उनके एटा आगमन पर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल व अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक मिश्रा आदि अधिकारियों ने उनका हैलीपैड पर स्वागत किया और गार्ड आफ ऑनर दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + eleven =