Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत लाभार्थियों को जागरूक किया

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News: राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत लाभार्थियों को पौष्टिक भोजन करने व नियमित व्यायाम करने हेतु जागरूक किया गया।

शासन के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गोंड के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जनपद में विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर रेसिपी प्रतियोगिता, राशन वितरण ,गोद भराई तथा सैम-मैम बच्चों, तृतीय त्रैमास की गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं के गृह भ्रमण कर आवश्यक जानकारी देते हुए लाभार्थियों को पौष्टिक भोजन करने व नियमित व्यायाम करने हेतु जागरूक किया गया।

इसके साथ ही संचारी रोग अभियान के अंतर्गत अपने आसपास साफ-सफाई रखने, पानी इकट्ठा ना होने देना, मच्छरदानी का प्रयोग करने और बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनाने आदि के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 3 =