Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्राहक बनकर आये ठगों ने आंखों में धूल झौंककर ठग ली १० ग्राम सोने की चैन

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News नई मण्डी में हाल में ही ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की वारदात हुई, जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया था, लेकिन अब यहां नई मंडी चौड़ी गली पर सिंघल ज्वैलर्स के मालिक शिंवम से ठगों ने १० ग्राम सोने की चैन आंखों में धूल झौंककर ठग ली और फरार हो गये।
प्राप्त समाचार केअनुसार थाना नई मंडी क्षेत्र के चौड़ी गली चौराहे पर स्थित सर्राफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आये ठगों ने जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

इन ठगों की चालाकी के आगे सर्राफा व्यापारी हाथ मलते ही रह गया। ठग अपना काम कर फरार हो गये। सोने की चौन गायब मिलने पर सर्राफ ने इसकी जानकारी आसपास व्यापारियों को दी। ठगी का पता चलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सर्राफा व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और व्यापारी से ठगों के खिलाफ तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सर्राफ से ठगी की सूचना मिलते ही व्यापारी नेता अनिल कंसल, संजय मित्तल व सभासद विकास गुप्ता मौके पर पहुंचे और व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने और इस घटना में संलप्ति दोषियों को शीघ्र पकड़ कर चौन बरामद कराने की मांग की।

व्यापारी नेताओं ने कहा कि इस समय व्यापारी वैसे ही मंदे से परेशान है, ऊपर से ठगी जिसमें दो महिला व एक पुरुष ग्राहक बनकर आये व अंगूठी नाक के पिन देखते देखते चेन दिखाने को कहा और चौन के डिब्बे में से एक चेन व दो नाक के मोती गायब कर उठ कर मोटरसाइकिल पर बैठ कर रफूचक्कर हो गये।

वहीं पुलिस ने बताया कि सर्राफ की दुकान पर आये तीनों ठगों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, जिस कारण सीसीटीवी फुटेज में उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। जिससे उनकी पहचान करने में परेशानी हो रही है।

नई मंडी जैसे पाश एरिया में क्राइम कि घटनाओं का इजाफा होने से व्यापारियों में रोष बना हुआ है। हम व्यापार मंडल की और से सर्राफा एसोसिएशन से माँग करते हैं की सर्राफ की दुकान में प्रवेश करते ही ग्राहक को मास्क उतारने की अपील करनी चाहिये। धोखाधड़ी व लूट करने वालों की चेहरे के फोटो कैमरे में साफ आएं और दोषियों को पकड़ने में पुलिस को भी सहूलियत मिल सके।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − two =