Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शातिर इनामी रोहित सांडू व उसका साथी पुलिस मुठभेड में ढे़र

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई जिसमें एक लाख का इनामी फरार अभियुक्त रोहित सांडू और उसका दूसरा साथी राकेश यादव मुठभेड़ में ढेर हो गए जिनके पास से दो पिस्तौल और एक बाइक बरामद की गई है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश रोहित सांडू पर एक लाख का इनाम घोषित था जिस पर लगभग 40 अपराधिक मुकदमे दर्ज है जबकि मुठभेड़ में मारे गए दूसरे बदमाश राकेश यादव पर 50 हजार का इनाम था। राकेश पर 10 से ज्यादा अपराधिक मुकदमे दर्ज है पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक दरोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है।
दरअसल बीते 2 जुलाई को मुजफ्फरनगर के जानसठ कोतवाली क्षेत्र में मिर्जापुर से पेशी पर लाए बदमाश रोहित सांडू को उसके साथी बदमाश पुलिस पार्टी पर हमला कर रोहित को छुड़ा कर फरार हो गए थे। जिसमें एक दरोगा की गोली लगने से मौत हो गई थी।

1 14 |तभी से मुजफ्फरनगर पुलिस को पुलिस अभिरक्षा से फरार एक लाख के इनामी रोहित सांडू की तलाश थी और, लगातार पुलिस की कई टीमें रोहित सांडू को पकड़ने में लगी थी आज नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सघन चौकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार जब गुजरे तो पुलिस ने बाइक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक दरोगा अजय कुमार और सिपाही विनीत कपासिया गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने भी घेराबंदी कर बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की जिसमें रोहित सांडू और उसका साथी राकेश यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए रोहित सांडू पर एक लाख का इनाम घोषित था और लगभग 40 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं इसके अलावा उसके दूसरे साथी राकेश यादव पर 50 हजार का इनाम था और उसके खिलाफ 10 से ज्यादा अपराधिक मुकदमे दर्ज थे राकेश यादव नाम का यह बदमाश अयोध्या के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था दोनों बदमाशों के पास से दो पिस्टल और एक बाइक बरामद की गई है पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की जानकारी देते हुए एडीजी मेरठ ने बताया कि मैं स्वयं जोनल चैकिंग पर था। जब मैंने मुजफ्फरनगर में एन्ट्री की तो मुझे वह पर एएसपी और एसपी मिले सुबह साढ़े चार बजे चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने एक सूचना दी दो बाइको पर चार बदमाश सवार होकर भोपा से मंसूरपुर की और जा रहे है। टीपी नगर पुलिस चुकी के पास जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोक दिया। घेरा बंदी करते हुए हमने भी बदमाशों को चेतावनी दते हुए फायरिंग की जिसमे दो बदमाश घायल हुये

2 13 |बदमाश को जान हॉस्पिटल लाया जा रहा था तो एक बदमाश ने अपना नाम रोहित सांडू बताया जो फरार अभियुक्त था , और दूसरे ने अपना नाम राकेश यादव थाना हैदर गढ़ अयोध्या बताया , इस पर पूर्व में ही जनपद मुजफ्फरनगर से 50 हजार ेउपये का इनाम घोषित है। रोहित सांडू पर 40 मुकदमे और राकेश यादव पर 10 से 12 संगीन मुकदमे दर्ज है। मुठभेड़ में हमारे दो सिपाही भी घायल है एक दरोगा अजय कुमार और सिपाही विनीत कपासिया घायल हुए है। बदमाशों के पास से दो पिस्टल और एक बाइक बरामद हुई है।
बता दें रोहित उर्फ सांडू बीते कुछ दिन पहले पुलिस कस्टडी से दरोगा को गोली मारकर अपने साथियों के साथ फ़रार हो गया था। उधर सूचना मिलते ही ऐ डी जी मेरठ जोन प्रशांत कुमार भी मोके पर पहुँच गए। यहां उन्होंने बताया की रोहित उर्फ सांडू पर है ४० से ज्यादा अपराध के मुकदमे दर्ज जिस पर रुपये एक लाख का इनाम घोषित किया गया था तो वहीं अयोध्या निवासी उसके साथी राकेश पर भी फैजाबाद अयोध्या सहित अन्य जनपदों में दर्जनों मुक़दमे दर्ज थे जिस पर जनपद मु नगर से रुपये ५० हजार का इनाम भी घोषित था इनके पास से पिस्टल,व कारतूस ,खोखे बरामद।

मेरठ जॉन एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया की पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक बाईक बिना नम्बर की व् दो पिस्टल एंव भारी मात्रा में कारतूस खोका बरामद किये है। थाना नई मंडी के जांबाज चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अजय कुमार के साथ हुई बदमाशों की मुठभेड़ क्राईम ब्रांच ने भी दिया भरपूर साथ। दोनों पुलिस कर्मी खतरे से बाहर है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर एस एस पी अभिषेक यादव , एस पी सिटी सतपाल अंतिल,सीओ नई मंडी योगेन्द्र सिंह ,थाना प्रभारी नई मंडी संतोष कुमार सिंह एस एस आई मदन सिंह भिष्ठ, चौकी प्रभारी टी पी नगर सुखबीर सिंह, चौकी प्रभारी बगोवली ,चौकी प्रभारी गुड़ मंडी, क्राईम ब्रांच, एस ओ जी टीम सहित फोरेंसिक टीम भी मोके पर पहुँच गई। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − thirteen =