Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:बाईक सवार १० फीट ऊपर तक उछला, सडक हादसे में दर्दनाक मौत

पुरकाजी। Muzaffarnagar News: तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक सवार व्यक्ति को जबरदस्त टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। कार चालक ने टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। मगर राहगीरों ने उन्हे मौके से ही पकड़ लिया। तथा पुलिस को सूचना दी।

दरअसल सुबह के समय मुजफ्फरनगर की ओर से एक तकरीबन-५५ वर्षीय ताहिर पुत्र मंजूर हसन निवासी सिकंदरपुर थाना चरथावल डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुरकाजी की ओर आ रहा था, जब मोटरसाइकिल सवार फलौदा कट से पुरकाजी की ओर हाईवे को पार कर रहा था

तभी हरिद्वार की ओर से तेज गति से आ रही कार संख्या यूपी१४ ईबी-५६६८ ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को जबरदस्त टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति तकरीबन १० फीट ऊपर तक उछला और उसके बाद सड़क पर गिरा।

कार में चालक समेत तीन युवक सवार बताए गए हैं, कार में सवार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया गया कि कार सवार युवक हरिद्वार मे घूमने के लिए आए हुए थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के पुत्र ने चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =