वैश्विक

Noida News: गुर्जर सम्राट मिहिर भोज न लिखने पर नाराजगी: विधायक के साथ धक्कामुक्की

Noida News: उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्थित मिहिर भोज महाविद्यालय में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया। जिसके बाद वहां विवाद खड़ा हो गया और मंच पर विधायक के साथ धक्कामुक्की भी हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंगामा ‘गुर्जर’ शब्द को लेकर हुआ। मौके पर मौजूद युवाओं ने प्रतिमा पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज न लिखने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि प्रतिमा पर पहले गुर्जर सम्राट मिहिर भोज लिखा हुआ था, जबकि अनावरण से पहले उसे हटा दिया गया। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि पट्टिका से ‘गुर्जर’ शब्द को किसने छिपाया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के जाने के बाद मंच पर युवाओं ने बवाल करना शुरू कर दिया। नाम हटाये जाने से गुर्जर समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुर्जर समाज के लोगों ने मंच से दादरी विधानसभा विधायक तेजपाल नागर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, विवाद को बढ़ता देख पुलिस और प्रशासन ने प्रतिमा को चारों तरफ से घेर लिया।

दादरी पहुंचे लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि जिन लोगों ने नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया है, उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ का भाषण नहीं सुना है। सीएम ने पन्नाधाय, सम्राट मिहिर भोज, राव उमराव सिंह, राव रोशन सिंह समेत अन्य महापुरुषों को धर्म का रक्षक बताया है। उनके कहने के बाद भी विरोध करने वाले लोग समाज का नुकसान करना चाहते हैं। योगी सनातन धर्म के रक्षक है।

करणी सेना के पदाधिकारियों ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र अवाना पर स्टीकर लगाकर गुर्जर शब्द लिखने पर विरोध जताया। स्टीकर लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कार्यक्रम के बाद गुर्जर संगठन से जुड़े कुछ युवाओं ने तेजपाल नागर के घर के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। हालांकि, इस दौरान विधायक मौजूद नहीं थे। पुलिस ने युवाओं को समझाकर वापस भेजा।

शहर में लगे पोस्टर-बैनर पर सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे गुर्जर न लिखा होने पर गुर्जर संगठन से जुड़े युवाओं ने बैनर फाड़कर और अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने भाजपा नेताओं का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। इ

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − sixteen =