उत्तर प्रदेश

Noida News:बीटेक छात्र ने साथियों संग लूटी कार

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा जनपद में बीटेक छात्र ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लेकिन आनन फ़ानन में थाना सेक्टर 58 पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर कब्जे से एक आई-20, एक पिस्टलनुमा लाइटर, एक छर्रे वाला ऐयरगन, 5 मोबाइल व 4 सिम कार्ड आदि बरामद किए। इनकी पहचान कार्तिक, मयूर विहार फेस-3, विकास निवासी विनोद नगर दिल्ली, शिवम बाल्मिकी निवासी कल्याणपुरी, युवराज विनायक पुत्र लक्ष्मी नगर थाना शकरपुर दिल्ली व अभिषेक उर्फ काकू कृष्णा नगर गीता कॉलोनी दिल्ली हुई है।

विकास जस्ट डायल में काम करता है। कार्तिक बीटेक का छात्र है। वह मोबाइल हैकर के साथ मोबाइल का लॉक तोडने में माहिर है। इन दोनों ने जस्ट डायल में कुछ पैसा लगाया था, इनका पैसा डूब गया। जिसमें करीब 8-9 लाख रूपये का नुकसान हो गया। उसके बाद पैसे की भरपाई के लिय अपने साथी युवराज से मिलकर दो दिन पहले ये यह सभी सेक्टर-62 नोएडा आये और सबसे पहले एक आई-10 गाड़ी का पीछा किया। लेकिन वह गाड़ी निकल गई उसके बाद आई-20 गाड़ी का जब इन्होनें पीछा किया।

पीछा करते समय आई-20 के चालक से बोला कि आपका पीछे का बम्फर टूट गया है। जब पीड़ित ने अपनी गाड़ी को थोड़ी दूर जाकर रोका। रोकने के बाद युवराज ने नकली पिस्टल (एयरगन) से व कार्तिक ने पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर पीड़ित को गाड़ी से नीचे उतारकर कार्तिक व शिवम कार को लूट कर लेकर गये। अपाचे गाड़ी पर युवराज व अभिषेक व विकास स्पलेण्डर गाड़ी से थापर गेट होते हुये खोड़ा गये और फिर वहां से ये दिल्ली प्रवेश कर के निकल गये।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 20 =