उत्तर प्रदेश

Noida News: Time पर खाना नहीं बना तो तवे से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Noida News   एक गुस्साए शख्स ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने समय पर खाना नहीं बनाया था. समय पर खाना न मिलने से गुस्साए युवक ने अपनी पत्नी को तवे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची थाना फेज 3 पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया.

थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 66 के श्रमिक कुंज में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तवे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया है. सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस को महिला जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ी हुई मिली. गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया.

मिल रही जानकारी के मुताबिक इनके दो बच्चे भी है. लड़की सात साल की है, वो गांव में रहती है और लड़का इससे भी छोटा है और वारदात के वक्त वह बाहर था. थाना प्रभारी के मुताबिक श्रमिक कुंज में रहने वाला अनुज अपनी पत्नी खुशबू के साथ रहता है. अनुज ऑटो चलाकर अपने परिवार का पेट पालता है. शनिवार सुबह वह काम पर जाने के लिए तैयार हो गया था, लेकिन उसकी पत्नी खुशबू ने खाना नहीं बनाया.

इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया जो मारपीट में तब्दील हो गया. विवाद के दौरान गुस्साए अनुज ने घर में रखे तवे से खुशबू के सिर पर कई वार किए. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =