Muzaffarnagar News:छात्र/छात्राओं और एन०सी०सी० कैडेट का नेत्र परिक्षण किया
मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News:भारत विकास परिषद, समृद्धि-मर्जरी के तत्वाधान में वरदान नेत्रालय ने दीपचन्द्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलिज, नई मण्डी में ५०० से अधिक छात्र/छात्राओं और एन०सी०सी० कैडेट का नेत्र परिक्षण किया। जिनमें ७१ छात्र/छात्राओं को उपचार हेतु चयनित किया गया।
परिषद के अध्यक्ष विनोद संगल प्रबन्धक और सचिव अनिल प्रकाश बंसल ने बताया कि कुपोषण की चपेट में आये छात्र/छात्राओं में नेत्र रोग और अन्यता एक बड़ी समस्या है। यदि समय रहते नेत्र रोग का पता चल जाये तो उपचार आसान हो जाता है और चश्मा लगाए जाने से बचा जा सकता है। इसीलिए वरदान नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से विद्यालय के छात्र/छात्राओं की आँखों की जाँच करायी गई।
विद्यालय प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष महेश गर्ग एवं परिषद के अरूण खण्डेलवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, पकंज बंसल, सन्दीप जैन, आशुतोष स्वरूप, अचिन अग्रवाल, अजय अग्रवाल और डा० प्रवेश कुमार, डा० आशीष अग्रवाल, राजेन्द्र सिंघल, के० के० बंसल, मनोज जैन एल० जी०, आदित्य भरतिया, विजय सिंघल आदि ने शिविर संचालन में सहयोग किया।
वरदान नेत्र चिकित्सालय के शिविर आयोजक श्री अरविंद संगल ने बताया कि छात्र/छात्राओं की जांच के बाद आवश्यकतानुसार वरदान चिकित्सालय की ओर से उपचार की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी और चश्मा उपलब्ध कराया जायेगा। वरदान के आकाश कुमार आदि सदस्यों ने छात्र/छात्राओं के नेत्र परीक्षण में सहयोग किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छात्र/छात्राओं और अभिभावकों में जागरूकता की दृष्टि से विद्यालय में कई कार्यक्रम चलाये जा रहें। आज इसी क्रम में भारत विकास परिषद, समृद्धिं मंजरी और ष्वरदानष् नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से नेत्र परीक्षण कराया गया।
जिन छात्रों की उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें ष्वरदानष् नेत्र चिकित्सालय से निःशुल्क उपचार और चश्मे आदि उपलब्ध कराये जायेंगे। शिविर के आयोजन में विद्यालय के प्रवक्ता श्री अनिल शर्मा, इच्छाराम और एन०सी०सी० अधिकारी श्री वाजिद अली आदि ने सहयोग किया।

