Khatauli News: गरीब कल्याण दिवस मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किया
खतौली। Khatauli News: शासन के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में विकास खण्ड खतौली में गरीब कल्याण दिवस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय विधायक विक्रम सिंह , मोहित बेनीवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, श्री रत्नाकर सिंह खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसमे चिकित्सा विभाग द्वारा ११ लाभार्थियो को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गये
इसी प्रकार बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में ६ लाभार्थियो को लाभान्वित किया गया। दिव्यांग विभाग द्वारा १९ लाभार्थियो को व्हील चेयर, कान की मशीन एवं ब्लाइण्ड स्टिक तथा श्रम विभाग से १० बालक/ बालिकाओ को साईकिल वितरित की गई। खादी ग्रामोद्योग से ०४ लाभार्थियो को माटी कला टूल किट वितरित किये गये।
पंचायती राज विभाग द्वारा १० व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की गई, प्रधान मन्त्री आवास योजना के ०६ लाभार्थियो को आवास के प्रमाण पत्र वितरित किये गये। मनरेगा योजना में ०२ लाभार्थियो को १०० दिन पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र दिये गये तथा ०२ काउशेड के प्रमाण पत्र दिये गये, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत १६ समूहो को विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान की गई।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत ४ लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र दिये गये। पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान में १० लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र दिये गये। बैकर्स द्वारा १६ लाभार्थियो को क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये एवं पूर्ति विभाग द्वारा ०१ अन्तोदय कार्ड स्वीकृत किया गया तथा १२ पात्र राशनकार्डा मे सशोधित किये गये एवं
२१ डुप्लीकेट राशन कार्ड निर्गत किये गये, उज्जवला गैस योजना के अन्तर्गत १५ लाभार्थियो को समस्त उपरकणो सहित गैस कनेक्शन वितरित किये गये।

