Agra News: हिंदूवादी नेता स्व. अशोक सिंघल के नाम से जाना जाएगा Azam Khan Marg
Agra News: आगरा के Azam Khan Marg का नाम बदला जाएगा। अब यह मार्ग हिंदूवादी नेता स्व. अशोक सिंघल के नाम से जाना जाएगा।इसी कड़ी में कहरई मोड़ मार्ग का नाम बदलकर शहीद कौशल कुमार रावत मार्ग किया जाएगा। जबकि शास्त्रीपुरम चौराहे का नाम बदलकर भगवान चित्रगुप्त के नाम पर किया जाएगा। इसी क्रम में राजा मंडी किदवई पार्क पोस्ट ऑफिस मार्ग अब तात्या टोपे में नाम से जाना जाएगा।
इसी के साथ ही यहां का कांजी हाउस का नाम भी बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मवेशी ग्रह किया जाएगा। स्व. सत्यप्रकाश विकल्प चौक के नाम से अब सुल्तानगंज चौराहा जाना जाएगा। मधु नगर चौराहे का नया नाम महाराजा सूरजमल चौक होगा। वहीं जाटव महापंचायत के सरपंच रहे स्व. देवीप्रसाद आजाद के नाम पर मार्ग का नाम होगा। बता दें कि 16 अधिवेशन की बैठक में नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ये सभी नाम बदल दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद शहरों से लेकर स्थानों तक के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। योगी सरकार का मानना है कि जो हमारी धरोहर है और जो लोग हमारे देश के गौरव हैं उनके नाम पर शहरों व स्थानों का नाम करण किया जाए। आताताइयों के नाम पर सड़क व शहर का नाम रखा जाना सरकार को गवारा नहीं है।

