वैश्विक

गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 22 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी ShivSena

ShivSena ने भी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले यहां आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना, गोवा में 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि हमारी पार्टी गोवा विधानसभा के अगले साल होने वाले चुनाव में 22 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। राउत गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ये घोषणा की।

राउत के गोवा पहुंचने पर गोवा शिवसेना के प्रमुख जितेस्ट कामत और स्थानीय शिवसेना नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राउत विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गोवा पहुंचे हैं। राउत ने कहा कि गोवा और महाराष्ट्र भावनात्मक संबंध साझा करते हैं। शिवसेना जिस तरह से महाराष्ट्र में शासन कर रही है, वह गोवा पर भी शासन करेगी।

फिलहाल गोवा के 40 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना के पास एक भी विधायक नहीं है। पार्टी ने 2017 का चुनाव महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ गठबंधन में लड़ा था, लेकिन शिवसेना कोई भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई थी। शिवसेना ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन वो खाता नहीं खोल सकी थी।

कांग्रेस ने पिछले चुनावों में 17 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 13 सीटें हासिल की थीं। लेकिन कांग्रेस को चकमा देते हुए, भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर लिया था और तब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बना ली थी।

कांग्रेस के लिए गोवा चुनाव मुश्किल होता दिख रहा है। उसके अपने ही सहयोगी इस बार उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। कांग्रेस को अभी तक का सबसे बड़ा झटका ममता बनर्जी ने दिया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =