वैश्विक

Punjab and Haryana High Court: पिता के मकान में रहने की जिद नहीं कर सकता बेटा

Punjab and Haryana High Court ने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत बेदखली के आदेश को बरकरार रखा है। इसके तहत बेटा ये कहकर पिता के मकान में रहने की जिद नहीं कर सकता कि घर के नवीनीकरण (रेनोवेशन) में उसने खर्चा किया है।मामला एक पिता के अपने बेटे और बहू को बेदखल करने से जुड़ा है। जिस पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 के तहत आदेश को बरकरार रखा।

बेटे ने रखा था ये पक्ष: इस मामले में बेटे ने ये दलील दी थी कि उसने मकान के ग्राउंड फ्लोर का रेनोवेशन करवाया था, जबकि पिता ने गिफ्ट या किसी और तरह के दस्तावेज के जरिए मकान को बेटे के नाम ट्रांसफर नहीं किया था।

इस मामले में कोर्ट ने साफ कहा कि बेटा ये कहकर मकान में रहने का दावा नहीं ठोक सकता कि उसने रेनोवेशन करवाया था और ये उसका अधिकार है।

 इस दौरान कोर्ट ने ये भी कहा कि जब बच्चे अपने माता-पिता को भाग्य के सहारे छोड़ते हैं और अपनी ताकत से उन्हें परेशान करते हैं तो माता-पिता की दुनिया बिखर जाती है।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा कि जीवन में तमाम परेशानियां हैं लेकिन मौके भी हैं। इन मौकों का इस्तेमाल उन लोगों के खिलाफ नहीं करना चाहिए, जिन्होंने आपको पाल-पोषकर बड़ा किया है।

इस दौरान जस्टिस हरनरेश सिंह गिल की बेंच ने गुरु ग्रंथ साहिब का उल्लेख किया और कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता को भगवान का रूप मानना चाहिए। बता दें कि इस मामले में पिता ने बेटे और बहू को इसलिए मकान से बेदखल करने का आवेदन दिया था क्योंकि बेटा और बहू उनके साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे थे और संपत्ति को हथियाना चाहते थे।

बेटा और बहू ने कही ये बात: वहीं याचिकाकर्चा (बेटा और बहू) ने कहा था कि मकान संयुक्त हिंदू परिवार की संपत्ति है और उन्हें इस मकान से बेदखल नहीं किया जा सकता क्योंकि उन्होंने मकान का नवीनीकरण करवाया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + nineteen =