फिल्मी चक्कर

Britney Spears को मिली बड़ी जीत, पिता के कंट्रोल से हुईं आजाद

Britney Spears के पिता को उनकी बेटी के गार्जन के रूप में कॉन्ट्रोवर्शियल भूमिका से हटा दिया गया है. बुधवार को लॉस एंजिल्स के एक न्यायाधीश ने इस मामले में फैसला सुनाया है. इस फैसले के साथ ही पॉप सिंगर की एक लंबी और कड़वी कानूनी लड़ाई खत्म हो गई है. पिता के संरक्षण से आजादी पाने के लिए उन्होंने सालों कानूनी लड़ाई लड़ी. 

जज ब्रेंडा पेनी ने कहा कि जेमी स्पीयर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और ब्रिटनी के हित में एक अस्थायी संरक्षक के साथ बदल दिया गया. इसके साथ ही अदालत ने ये भी साफ कर दिया कि इस मामले में इस साल के अंत तक संरक्षकता को पूरी तरह से समाप्त करने की सुनवाई की उम्मीद है.

आपको बता दें कि विवादों से ब्रिटनी का पुराना नाता रहा है. छोटी सी उम्र में खराब व्यवहार और फिर पिता जेमी स्पीयर्स के सरंक्षण के खिलाफ केस उनकी जिन्दगी ऐसे कई विवादों से भरी रही है. पिता के संरक्षण से आजादी पाने के लिए उन्होंने सालों कानूनी लड़ाई लड़ी. आईए आपको बताते हैं क्या हुआ था 12 साल पहले. ब्रिटनी ने अपनी पिता पर कितने गंभीर आरोप लगाए थे.

अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने बहुत छोटी सी उम्र में शोहरत की वो बुलंदियां छुई जहां तक पहुंचना आसान नहीं होता. साल 2007 में वो पहली बार सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने एक पत्रकार के साथ खराब व्यवहार किया. उन्होंने अपने पीछे पड़े एक पत्रकार पर हमला कर दिया था. जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =