खबरें अब तक...

समाचार

कांवड मार्ग व कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण9 9 |
मुजफ्फरनगर।.जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे० ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि कांवड यात्रा सकुशल सम्पन्न कराना है। उन्होने निर्देश दिये कि कांवडियों के स्वागत के लिए भव्य स्वागत द्वारा बनाये जाये। उन्होने कहा कि कांवड यात्रा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारी जुट जाये। उन्होने निर्देश दिये कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शिथिलता मिलने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि कावड यात्रा सकुशल समपन्न कराना शासन की प्राथमिकताओ में है। इसलिए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देष दिये कि कांवडियों के लिए हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करायी जाये। जिलाधिकारी ने आज शिव चौक पर बनाये जा रहे कांवड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं वहां पर टैलीकास्ट हो रहे कैमरो की लाईव रिर्काडिंग भी देखी। उसके पश्चात अहिल्याबाई चौक, कच्ची सडक, मदनी चौक, बझेडी रोड का निरीक्षण कर आवश्क दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर मा० विधायक कपिल देव अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

युवक के आत्महत्या करने से परिजनों में कोहराम-अब छानबीन में जुटी है पुलिस 1 20 |
सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया तो वहीं अब छानबीन में जुटी है
मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस को दिन निकलते ही सूचना मिली की क्षेत्र के मौहल्ला जनकपुरी में एक युवक ने आत्म हत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंची और मकान की ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा जहां एक युवक ने जीने की रैलिंग में फंसी का फंदा बनाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए जहां शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया वहीं मृतक के घरवालों से पूछ ताछ की । मृतक की पहचान विपिन पुत्र वीरसेन पाल उम्र ३२ वर्ष के रूप में हुई है मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था । परिजनों को पता उस वक्त लगा जब परिजन युवक को नींद से जगाने ऊपरी मंजिल पर पहुंचे थे मृतक युवक के दो छोटे छोटे बच्चे भी है युवक की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ,था । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया वहीं पुलिस अब मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है । थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला जनकपुरी की घटना।

बम बम भोले के जयकारों से गूंजा वातावरण2 18 |
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों का आस्था और विश्वास की डगर पर किदम बढ़ते जा रहे है। कांवड़ पटरी से शहर तक बम भोले के जयकारे लग रहे है। कांवड़ यात्रा को लेकर पूरा शहर भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ है। हरिद्वार से अपनी मंजिल की और बढ़ रहे कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। . हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिव भक्त कांवड़ पटरी के रास्ते से शहर में पहुंच रहे है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूरा शहर भगवा रंग में रंग गया है। कोई शिव भक्त भोले के जयकारे लगाते हुए आगे पढ़ रहा है तो कोई शिव भक्त भोले के भजनों में डूबा हुआ है। कांवड़ पटरी से शिव भक्तों के गुजरने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। कंधे पर आकर्षित करने वाली रंग बिरंगी कांवड़ को देखने के लिए नगरवासियों की कांवड़ मार्ग पर भीड रही। भोले की कांवड़ यात्रा में महिला पुरूष से लेकर बुजुर्ग और युवा भी शामिल रहे। . उधर श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए शिव चौक पर श्रद्धालुओं की भीड लगी रही। वहीं शहर के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने सुबह पहुंचकर विधि विधान के साथ भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। वहीं भगवान शिव को जल और दूध आदि से अभिषेक भी कराया। कांवड़ियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

नीरज आत्महत्या प्रकरणः विद्युत विभाग भी आंदोलन के मूड में
मुजफ्फरनगर। नीरज आत्महत्या प्रकरण को लेकर अब विद्युत विभाग भी आंदोलन के मूड में आ गया है । विगत दिवस मीरापुर में शोक सभा और पंचायत का आयोजन नीरज के परिजनों और कुछ सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दल द्वारा रखा गया था, जिसमें उन्होंने प्रशासन को 30 जुलाई तक का समय अपनी समस्त मांगे मानने के लिए दिया था। उधर दूसरी ओर आज जेई संगठन और अभियंता संगठन एकत्र हुए और एक बैठक का आयोजन कर आगामी 22 जुलाई को नुमाइश कैंप सर्किल ऑफिस पर बैठक का आयोजन करने का फैसला लिया गया । बताया जा रहा है कि इस बैठक में सहायक अभियंता, अवर अभियंता, संविदा कर्मचारी व लिपिक संवर्ग भारी संख्या में पहुंचने की संभावना बन गई हैं।
सूत्रों से बताया गया है कि इस बैठक में नीरज आत्महत्या प्रकरण में विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ लिखाई गई एफ आई आर का विरोध करते हुए आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। मालूम हो नीरज के परिजन जहां नीरज की आत्महत्या का जिम्मेदार विद्युत विभाग को बता रहे हैं वही विद्युत विभाग इसका खंडन करते हुए इसकी किसी उच्च जांच एजेंसी से खुलासा करने की मांग के साथ ही अपने को पूरी तरह निर्दोष बता रहा है। बहरहाल दोनों ओर से रूपरेखा बन गई है। अब देखना है कि शासन-प्रशासन इस गंभीर मामले का किस प्रकार समाधान करता है।

छात्रों के लिए जिला बार संघ ने कैरियर काउंसिलंग सेमिनार कराया
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने मेरठ की केरियर लान्चर संस्था के सहयोग से फैंथम हाल में तीन घंटे का कैरियर सेमिनार आयोजित कराया। जिला बार संघ की नई टीम की यह अनूठी पहल रही जिसकी अधिवक्ताओं ने खुलकर सराहना की इसमे ग्यारहवीं और बारहवी ंके छात्र छात्राओं एवं उनके माता पिता को भविष्य के कैरियर के लिए जागरूक किया गया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद नसीर अहमद काजमी ने सेमिनार की सराहना करते हुए कहा कि जिला बार संघ इस तरह के आयोजन भविष्य में भी कराता रहेगा उन्होंने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला बार संघ के महासचिव प्रदीप कुमार मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ऐसे आयोजनों से युवाओं में अपने केरियर के प्रति जागरूकता आयी है उन्होंने युवाओं को अपनी प्रतिभा को पहचानने और कैरियर का चुनाव करने की सलाह दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटर कालेज भोकरहेडी के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीन चौधरी भी उपस्थित हुए। उन्होंने छात्रों से कहा कि छात्र मोबाइल की अपेक्षा अपना समय पुस्तकों व शिक्षकां के साथ व्यतीत करे। कैरियर लाउंचर संस्थान के संदस्यों ने अतिथियों को सम्मानित किया और उनका सम्मान किया। बताया गया है कि जनपद के 15 स्कूलों के छात्र छात्राएं भारी संख्या में इसमे मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिवक्तागण सानूज मलिक, मनू मलिक, नीरज कांत, सतीश लाटियान, रमन सिंह, मानवेंद्र प्रताप िंसह, कलीराम, ओमकार सिंह तोमर, सतेंद्र त्यागी, मुजम्मिल, मुबस्सिर, नफीस पुंडीर, प्रदीप बालियान आदि मौजूद रहे।

बच्चों के स्कूली वाहनों का इन्डीपेन्डेन्ट स्कूल एसोसिएशन बंद करेगी संचालन4 14 |
मुजफ्फरनगर। इन्डीपेन्डेन्ट स्कूल एसोसिएशन ने अपने स्कूल की परिवहन व्यवस्था को नये नियमों के तहत संचालित न करने का निर्णय लेते हुए उसे बंद करने का निर्णय लिया है साथ ही कहा है कि वे अभिभावकों को 31 अगस्त के बाद वाहन सुविधा उपलब्ध नहीं करा पायेंगे। महावीर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वर्ता में इन्डीपेन्डेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा स्कूली वाहनों पर इतने नियम लागू कर दिये है कि अब स्कूल द्वारा परिवहन व्यवस्था संचालित करना उनके बस से बाहर है।

परिवहन शुल्क में किसी भी प्रकार की वृद्धि न करने के बावजूद खर्च इतना अधिक आयेगा जो स्कूलों की वहन करने की क्षमता से बाहर है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि वाहन में केवल 32 बच्चे ही ले जाये जा सकते है साथ में एक शिक्षक की ड्यूटी भी जरूरी है यदि वाहन में कोई बालिका भी सफर करती है तो उसके लिए महिला शिक्षिका भी जरूरी है। ऐसी स्थिति में ज्यादा खर्च होने के कारण स्कूल इसे वहन नहीं कर सकते। अनिल आर्य सचिव ने कहा कि अब मजबूरीवश हमे यह निर्णय लेना पडा है कि भविष्य में विद्यालय अपने वाहनों का संचालन बदं करे और बच्चों को लाने व ले जाने की तमाम व्यवस्थाएं सरकार अपने स्तर से करे। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में सभी अभिभावकों को पत्र द्वारा सूचित कर दिया गया है कि या तो वे अपने बच्चों को किसी निकटवर्ती स्कूल में दाखिला दिलाये जिससे उनके आने व जाने का खर्च बच सके अन्यथा की स्थिति में उन्हे भी परेशानी उठानी पडेगी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों से कहा गया है कि वे 31 अगस्त तक विद्यालय की वाहन संचालन व्यवस्था का लाभ उठा सकते है इसके बाद विद्यालय वाहन संचालन व्यवस्था बंद कर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार उनके वाहनों को अधिगृहित करके चलाती है तो वे अपने वाहन सरकार को देने के लिए तैयार है। इस दौरान शिवकुमार, सतवीर सिंह आर्य, सहसचिव शिवकुमार के अलावा इन्डीपेन्डेन्ट स्कूल एसोसिएशन के काफी सदस्य मौजूद रहे।

समस्याओं से कराया अवगत
मुज़फ्फरनगर। नगर में संचालित स्कूलों में बच्चों को लाने- ले जाने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा प्रतिबंध लगाते हुए इन वाहनों के चालकों को आये दिन परेशान करने का आरोप लगाया। विभाग की कार्यवाही से क्षुब्ध होकर ये वाहन चालक नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे और अपनी समस्या विधायक के सामने रखी। कपिल देव ने समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और इन चालकों को आश्वासन दिया कि अब विभाग द्वारा किसी वाहन चालक को परेशान नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर सरदार सुखदर्शन बेदी, कुशपुरी, विशाल गर्ग, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

पालिका चेयरमैन ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अपनी पूरी सभासद गन की टीम के साथ रामलीला टिल्ला वार्ड नंबर 02 में बड़े नाले पर जेसीबी मशीन से कराई जा रही सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे निरीक्षण में तली झाड़ नाला सफाई कराने के निर्देश के अनुक्रम बड़े नाले को जेसीबी मशीन से अंदर नाले को साफ कराते हुए सफाई कार्य कराया गया नाले की चौड़ाई लगभग १२ फुट है और इसमें शहर का १/३ का पानी निकासी होते हुए काली नदी में जाता है इसलिए नाले के टेल से हेड की ओर सफाई होने से कई मोहल्लों में रामलीला टिल्ला में लाना रोड लद्दावाला रामपुरी कई मोहल्लों की समस्याओं का निदान हो जाएगा और जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इस नाले पर निरतर कई दिन तक पुलिया तक नाले की सफाई नहीं होगी तब तक जेसीबी मशीन निरंतर कार्य करेगी नाले की सफाई से क्षेत्र की जनता में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला और उनके द्वारा अध्यक्ष एवं वार्ड सभासद नरेश खटिक के प्रति कृतज्ञता प्रकट की इस दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ अरविन्द धनगर, पवन कुमार, अमित कुमार बॉबी, राहुल पवार, विकास गुप्ता जी हनी पाल, गोपाल त्यागी क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

शोकसभा कर दी श्रद्धाजंलि6 14 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष शेख मौ. फिरोज के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र की पूर्व राज्यपाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमे ंसभी ने दो मिनट का मौन धारण कर स्व. शीला दीक्षित की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन त्यागी, अमित कुमार गौतम, रिजवान अहमद सिद्दीकी, श्रवण सिंह राठी, मौ. युनूस, गीता बाल्मीकि, रवि कुमार, नसीम हैदर जैदी, शमीम सैफी, युसूफ त्यागी, राबिया त्यागी, शफीक अंसारी, अफजाल अंसारी, मोहित त्यागी, अनिस, राजू, राजीव, अर्जुन, आशु मलिक आदि मौजूद रहे।

जलभराव से श्रद्धालुओं को परेशानी7 16 |
मुज़फ्फरनगर। निकटतम गॉव शेरनगर में प्राचीन शिवमंदिर है मान्यता के अनुसार उक्त मन्दिर में जमीन से निकली हुई शिवलिंग स्थापित है इस कारण क्षेत्र के शिवभक्तो में उक्त मन्दिर की बड़ी मान्यता है शिवरात्रि के अवसर पर हजारो शिवभक्त कावड़िये,जनपद के अनेक गॉव व् नगर के श्रद्धालु यहां पर अपने इष्ट भगवान भोलेनाथ को जलार्पण करने आते है परन्तु इस बार यहाँ मन्दिर तक जाने वाले रास्ते में बरसात का पानी भर जाने से रास्ता अवरुद्ध हैं पानी की निकासी ना होने के कारण थोड़ी सी बरसात आते ही पानी भरने से मन्दिर जाने का रास्ता बन्द हो जाता है ग्रामीणों ने बताया की यहाँ से पानी की निकासी का साधन एक नाला है जिससे पानी तालाब तक जाता है परन्तु कुछ व्यक्तियो की गलती के कारण उक्त नाला भी गन्दगी से भरा हुआ है जिससे पानी की निकासी नही हो रही है ग्रामीणों ने अनेको बार ग्राम प्रधान सहाबुद्दीन को भी कहा, परन्तु प्रधान ने भी कोई व्यवस्था नही की सभी ग्रामीणों का माननीय जिलाधिकारी महोदय से निवेदन है की शिवरात्रि के पर्व पर शिवभक्तो के आगमन को देखते हुए मंदिर आने जाने के रास्ते को ठीक कराने की व्यवस्था करे।

नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित होटल में लायंस क्लब उन्नति ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ पीएमजेएफ लॉयन विनय मित्तल ने किया। मुख्य अतिथि एमजेएफ लॉयन संजीव कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सत्र २०१९-२० के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई एवं शपथ दिलवाई गई। नई कार्यकारिणी में अमित गर्ग को अध्यक्ष, डॉ विवेक को सचिव व राहुल माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष पद के लिए शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष पद के लिए रेनू गुप्ता, राकेश गर्ग एवं अतुल एरन को शपथ दिलाई। मनीष बंसल को सह सचिव पद के लिए शपथ दिलाई गई। अजय अग्रवाल को क्लब एडमिनिस्ट्रेटर के लिए चुना गया। वहीं मेंबरशिप कमेटी अध्यक्ष अनिल कंसल की संस्तुति पर ९ नए सदस्यों बनाए गए, जिसमें प्रसून अग्रवाल, विशाल सिघल, अभय गुप्ता, शशांक जैन, दीप अग्रवाल, राजेश जैन, नरेंद्र गोयल, शिवम अग्रवाल व संजय शर्मा को सदस्यता ग्रहण कराई गई। हिमांशु गुप्ता को पीआरओ, अभिनव कुछल को टेल टेमर व सचिन गोयल को टेल ट्विस्टर के लिए चुना गया। कार्यक्रम का संचालन रीना अग्रवाल ने किया।

१५ अगस्त तक सभी विभाग लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण करेंः जिलाधिकारी8 15 |
मुजफ्फरनगर।जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने आज वृक्षोरोपण अभियान के अन्तर्गत कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जनपद मे वृक्षारोपण १५ अगस्त तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि गत वर्ष में लगाये गये पौधों का भी जीओ टैंगग तत्काल पूर्ण किया जाये। उन्होने कहा कि कल शाम तक सभी साईटों का जीओ टैगिंग हो जाना चाहिए। उन्होने कहा कि जहां जहां वृहद वृक्षारोपण कार्य किया जाये वहां पर बोर्ड लगाये जाये उस स्थान को एक नाम दिया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभागीय निदेषक सामाजिक वानिकी प्रभाग मुजफ्फरनगर द्वारा सभी विभागों को वर्ष २०१९-२० हेतु आंवटित वृक्षारोपण लक्ष्य से अवगत कराया गया है।

पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए जनपद व प्रदेश का अधिक से अधिक भू-भाग हरा भरा हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्यव स्थापित कर वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति कराना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होने कहा कि वृक्षारोपण महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। उन्होने कहा कि जितना महत्वपूर्ण वृक्ष लगाना है उससे अधिक महत्वपूर्ण पौधों की देख भाल और सुरक्षा है। उन्होने कहा कि जहां जंगली जानवरों द्वारा पौधों को नुकसान पहुंचायें जाने की आशंका हो वहां पौधो की सुरक्षा के उपाय भी किये जाये। उन्होने कहा कि मानव जीवन के लिए वृक्षारोपण अतिआवश्यक है वृक्षों से हमें जीवन दायनी आक्सीजन प्राप्त होती है। उन्होने बताया कि आक्सीजन के बिना जीवन सम्भव नही है। उन्हेने कहा कि सभी का कर्तव्य बनता है कि सभी वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण अभियान में अपनी भूमिका निभाये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि केवल लक्ष्य की पूर्ति ही नही करना है बल्कि पौधों को सुरक्षित एवं जीवित रखने के लिए भी योजना तैयार की जाये। उन्हेने कहा कि जिस विभाग की भूमि पर पौधारोपण किया जाये उस विभाग का दायित्व होगा कि वो उन्हें सुरक्षित और संरक्षित करे जिससे एक हरा भरा माहौल मिल सकें। उन्हेने कहा कि नदियों को पुर्नजीवित करने कर एक मात्र यही उपाय है कि नदियों के किनारें घने जंगल विकसित किये जाये। उन्हेने यह भी निर्देश दिये कि छायादार वृक्षो के साथ साथ फलदार वृक्ष भी लगाये जाये। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियें के निर्देश दिये सभी सरकारी कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाये और सिस्टम लगाने के उपरान्त स्थापना का प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया जाये। इस अवसर पर डीएफओ सूरज कुमार, सीएमओ पी एस मिश्रा, एडीएमई अमित सिंह सहित सभी एसडीएम व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

आज से होगा हाईवे वन-वे
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिवभक्तों की सहूलियत के लिए डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। २२ जुलाई से एनएच ५८ पर सड़क पर एक तरफ वाहनों का आवागमन रहेगा। दूसरी तरफ केवल शिवभक्त ही चलेंगे।. १७ जुलाई से कांवड़ यात्रा प्रारम्भ हो गयी है। शहर में शिवभक्तों का आगमन हो गया है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया। एसएसपी ने शनिवार को डायवर्जन प्लान को जांचने के मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में घुसने वाले रास्ते व डायवर्जन के समय वाहनों के आवागमन की जानकारी टीएसआई राजेश कुमार सिंह से ली। एसएसपी हाइवे स्थित रामपुर तिराहा से होते भोपा व जानसठ बाइपास पर पहुचे। २२ जुलाई से सड़क पर एक तरह वाहनों का आवागमन रहेगा। सड़क पर दूसरी तरफ कांवडिये ही चलेंगे। शिवभक्तों की संख्या बढने पर पुलिस का डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। डायवर्जन प्लान के अनुसार में शहर वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा।.
कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस का डायवर्जन प्लानरू १.मुजफ्फरनगर से मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली से आने व जाने वाले वाहन मुजफ्फरनगर से वाया जानसठ बाइपास से जानसठ, मीरापुर, रामराज, मवाना मेरठ से गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली व इसी रास्ते से वापस आएंगे। २. मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, देहरादून जाने व आने वाले वाहन रामपुर चौराहे से रोहाना, देवबंद के रास्ते सहारनपुर देहरादून जाएंगे। इसी रास्ते से वाहन मुजफ्फरनगर आएगे। ३. मुजफ्फरनगर से रुड़की व हरिद्वार जाने व आने वाले वाहन रामपुर चौराहे से रोहाना, देवबंद, पुहाना से रुडकी के रास्ते हरिद्वार जाएगे। ४.मुजफ्फरनगर से शामली, बागपत, पानीतप आने व जाने वाले वाहन रामपुर चौराहे से रोहाना, देवबंद से ननौता से होते हुए थानाभवन व शामली जाएंगे। .१. ई रिक्शा व ऑटो पर प्रतिबंध यात्रा के दौरान शिवचौक, अल्यिबाई चौक, मिनाक्षी चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक, अम्बेडकर चौक व बचन सिंह चौक से प्रवेश शहर में बंद रहेगा।
२. शहर के इन रास्तों पर ’नहीं चलेंगे वाहन चरथावल मोड, बहलना चौक, जानसठ बाइपास व रामपुर तिराहे से शहर में वाहनों का प्रवेश पूर्णतय वर्जित रहेगा। शहर में कांवड़ मार्ग रुडकी रोड, शामली रोड मेरठ रोड पर सभी वाहनों का सचालन बंद रहेगा। भारी वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहन का आवागमन भोपा बाइपास से विश्वकर्मा चौक से होते हुए शहर में आएगे। रोडवेज बसें भी भोपा बाइपास से ही शहर में प्रवेश करेगी।
३. मुस्तैदी कांवड़ यात्रा में पुलिस ने किया डायवर्जन प्लान तैयार वाहनों के डायवर्जन पर एसएसपी ने मौके पर ली जानकारी २२ से होगा एनएच ५८ वन वे, संख्या बढ़ने पर होगा बंद

अनियंत्रित कार सवारों ने कई को मारी टक्कर
पुलिस की रात्रि गस्त और वाहन चैकिंग की खुली पोल, महिला सहित दो घायल
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर स्थित आनंदपुरी पेट्रोल पंप के सामने दिल्ली नंबर की हौंडा सिटी कार सवारों ने आग चल रहे कई वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला व एक व्यक्ति घायल हो गया है। आस पास से गुजर रहे लोगों ने कार सवारों को जमकर पीटने के साथ-साथ कार को भी किया क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड में से किसी ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थाना शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ के कब्जे से कार सवार दो युवकों को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया, वहीं कार भी कब्जे में लेकर थाने ले आई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक मीरहसन निवासी मिमलाना रोड व महिला श्रीमती नीशू निवासी रामपुरी को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार सवार लोग शराब के नशे में धुत थे। कार के अंदर से शराब की कई बोतलें भी मिली हैं। थाना प्रभारी शहर कोतवाली अनिल कपर्वान ने बताया कि कार सवार दो युवकों को भीड़ के कब्जे से हिरासत में लिया गया है। दोनों कार सवार थाना सिविल लाईन क्षेत्र की कच्ची सड़क, सरवट रोड निवासी सचिन त्यागी व उसका साथी बताये जा रहे हैं।

पुलिस ने मंसूरपुर में भगतजी स्वीट्स पर दी दबिश, दो कर्मचारी उठाये
मंसूरपुर। जानसठ पुलिस ने रोहित सांडू के पेशी के दौरान फेरारी के मामले में वांछित चल रहे मंसूरपुर निवासी विक्की के मंसूरपुर हाईवे स्थित प्रतिष्ठान भगत जी स्वीट्स पर दबिश दी। तथा मौके से आरोपी विक्की के भांजे ऋषभ तथा कर्मचारी सुहेल को मौके से उठा कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि 2 जुलाई को गांव जोहरा निवासी बदमाश रोहित उर्फ सांडू मिर्जापुर जेल से पेशी के लिए मुजफ्फरनगर कोर्ट आया था, जब वह वापस मिर्जापुर जाने लगा तो जानसठ क्षेत्र में एक होटल के पास रोहित सांडू तथा पुलिस खाना खाने लगे। इसी दौरान रोहित सांडू के गुर्गों ने पुलिस पर फायरिंग की और रोहित सांडू को छुडा कर फरार हो गए थे। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक दरोगा बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस फरारी के मामले में भगत जी स्वीट्स मंसूरपुर के मालिक विक्की का नाम सुर्खियों में आया था और तभी से ही जानसठ पुलिस लगातार विक्की को पकडने के लिए यहां-वहां दबिश दे रही थी। मगर विक्की पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। शनिवार को जानसठ पुलिस फिर भगत जी स्वीट्स पर पहुंची और आरोपी विक्की के भांजे तथा एक नौकर को मौके से पकड़ कर अपने साथ ले गई।

अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों का हंगामा10 8 |
मुजफ्फरनगर। शहर मे कांवड मार्गो पर अतिक्रमण हटाओ अभियान से व्यापारियो मे हडकम्प मच गया। टीम द्वारा कुछ दुकानदारो के चालान काटे जाने से क्षुब्ध व्यापारियो ने विरोध स्वरूप हंगामे का प्रयास किया तथा कई दुकानदार अपनी दुकानो के शटर डालकर मौके से चले गए। इस दौरान व्यापारी नेताओं की टीम मे शामिल अधिकारियो के साथ तीखी झडपें हुई।
शिव चौक पर व्यापारियो द्वारा हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने गुस्साये व्यापारियो को शान्त कराया तथा इस सम्बन्ध मे व्यापारियो से बात की।
उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत की प्रसिद्ध एवं श्रावण माह मे चलने वाली कांवड यात्रा के मददेनजर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते कांवड मार्ग व नगर के व्यस्ततम शिव चौक, भगत सिह रोड आदि से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। आला अधिकारियो के निर्देश पर नगर मजिस्टै्रट अतुल कुमार के निर्देशन मे टीम मे शामिल अधिकारियो ने भारी फोर्स को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान के पहले दिन मदनी चौक से कच्ची सडक, अहिल्याबाई रूडकी रोड तक अतिक्रमण हटवाया था। बताया जाता है कि प्रशासन द्वारा बीते दिन ही शिव चौक,गोल मार्किट तथा भगत सिह रोड के व्यापारियो को अक्रिमण के विषय मे आगाह कर दिया गया था। कि उक्त बाजारो के दुकानदार स्वयं ही अपनी दुकानो से आगे तक रखे सामान को वहां से उठवा लें तथा शिव चौक से भगत सिह रोड, हनुमाना चौक,शामली रोड,बघरा तांगा स्टैण्ड आदि कांवड मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने मे सहयोग करें। वरिष्ठ अधिकाकारियो के निर्देश पर आज दोपहर जब सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार पालिका की टीम व पुलिस फोर्स के साथ शिव चौक व भगत सिह रोड पर अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंचे तो इस दौरान कुछ व्यापारियो ने सडक से हटाकर शिव चौक पर बरामदे मे सामान रखने की बात कही। जिसकी अधिकारियो ने अनुमति नही दी। इस सम्बन्ध मे नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार का कहना है कि कांवड यात्रा के दौरान उक्त बरामदो मे सामान रखने की अनुमति देना संभव नही है क्योंकि शिव भक्त कांवडिये बरामदे व गोल मार्किट तथा रात के समय दुकानो के आगे आराम करने के लिए लेट जाते हैं। तथा नागरिक अपने परिवार सहित शिव चौक पहुंच कर कांवड यात्रा का आनन्द लेते हैं। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ व्यापारियो की अधिकारियो के साथ तीखी झडपें हुई। वहीं इस मामले ने उस समय और तूल पकड लिया कि जब पालिका की टीम ने कुछ दुकानदारो के चालान काटने चाहे। जिससे देखते ही देखते मामला बढ गया और कुछ दुकानदारो ने अपनी दुकानो के शटर डाल दिये तथा विरोध स्वरूप हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी। शिव चौक पर व्यापारियो के हंगामे तथा बाजार बन्द करने की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल को अपने बीच देख व्यापारियो ने अतिक्रमण हटवाने आई टीम पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इस दौरान विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार से पूरे मामले पर बात की तथा गुस्साये दुकानदारो को समझा कर शान्त किया। जिसके बाद मामला सुधर जाने पर उक्त दुकाने खोल दी गई। इस दौरान ईओ पालिका श्री त्रिपाठी, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान तथा पालिका टीम मौजूद रही।

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज में चार दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन11 |
मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज की इकाई श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग संकाय में कम्प्यूटर सांइस एवं इंजीनियरिंग संकाय द्वारा पाईथन प्रोग्रामिग पर चार दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आरम्भ किया गया। जिसमें कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनिंयरिग के सहायक प्रोफेसर अनुज कुमार द्वारा पाईथन प्रोग्रामिग के विभिन्न तकनीकी गुर सिखाये गये। इस कार्यशाला मे बी0टैक के समस्त ब्रांचों के द्वितीय वर्ष के छात्रध्छात्राओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। इस कार्यशाला के दौरान तकनीकि विशेषज्ञ ने छात्रों को पाईथन प्रोग्रामिग के महत्व को बडी बारीकी से समझाया।
इस अवसर पर चौयरमैन श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने श्री राम इंजीन्यरिंग कॉलेज के छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों का तकनीकी ज्ञान विकसित होता हैं तथा उनके आत्मविश्वास मे भी वृद्धि होती है, तथा उन्होने यह भी कहा की इस तरह के कार्यक्रमो को सफल बनाने के लिए शिक्षकगणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के समारोह पर श्री राम इंजीन्यरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. डी०के0पी0 सिंह नें कहा कि इस प्रकार के कार्येक्रमों से श्री राम इंजीन्यरिंग कॉलेज के छात्रों के तकनीकी ज्ञान मे निश्चित रूप से वृद्धि होगी।
इस अवसर पर कम्प्यूटर साइंस एव इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष पवन कुमार गोयल ने कार्यशाला के बारे में विस्तरित जानकारी देते हुए बताया कि पाईथेन प्रोग्रामिंग को सर्वर साइड, वैब डेवेलमेंट, साफ्टवेअर डेवेलमेंट (गेमिग), बिग डेटा को हैडिल करने के लिये एवं कठिन गणित समस्याओं को हल करने के लिये उपयोग किया जाता है। कार्यशाला के प्रथम दिवस पर पाईथेन के मोड्स, कन्ट्रोल फ्लो स्टेटमेंटस, द्वितीय दिवस में डेटा स्ट्रक्चर का इम्पलीमेंटेशन, तृतीय दिवस में फंक्सन एवं माडयूल क्रियेशन एवं चतुर्थ दिवस में एक्सेपशन हैडलिंग विस्तृत रूप से सिखाया जायेगा। कार्यक्रम मे श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक डॉ० डी०के०पी० सिंह, कम्प्यूटर सांइस एवम् इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष पवन गोयल, रूचि रॉय, अनुज कुमार, आदित्य सैनी देवेश मलिक, प्रीयम त्यागी आदि प्रवक्तागण मोजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + eighteen =