Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवक के आत्महत्या करने से परिजनों में कोहराम

मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस को दिन निकलते ही सूचना मिली की क्षेत्र के मौहल्ला जनकपुरी में एक युवक ने आत्म हत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंची और मकान की ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा जहां एक युवक ने जीने की रैलिंग में फंसी का फंदा बनाकर आत्म हत्या कर ली।

सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया तो वहीं अब छानबीन में जुटी है

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए जहां शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया वहीं मृतक के घरवालों से पूछ ताछ की । मृतक की पहचान विपिन पुत्र वीरसेन पाल उम्र ३२ वर्ष के रूप में हुई है मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था । परिजनों को पता उस वक्त लगा जब परिजन युवक को नींद से जगाने ऊपरी मंजिल पर पहुंचे थे मृतक युवक के दो छोटे छोटे बच्चे भी है युवक की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ,था । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया वहीं पुलिस अब मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है । थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला जनकपुरी की घटना।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 8 =