उत्तर प्रदेश

Mathura News: बीएसएफ बटालियन के पास जंगल में नग्न मिले 14 वर्षीय छात्र की हत्या का खुलासा

Mathura News:  थाना रिफाइनरी क्षेत्र में तीन दिन पूर्व जंगल में की गई 14 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी मनोज निवासी गांव बाद थाना रिफाइनरी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी मनोज ने 14 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म की घटना में असफल होने पर सिर पर पत्थर मारकर और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी मनोज मृतक का रिश्तेदार लगता है।

अभियुक्त मनोज पुत्र लाखन सिंह ने बताया कि मै शराब व भांग का नशा करता हूँ। मेरी शादी हो चुकी है तथा मेरी पत्नी मुझे छोड़कर अपने मायके जा चुकी है। मैं कई बार अपने घर से सामान चुराकर अपनी नशे की आदतों को पूरा करता हूँ। मैंने अपने गांव के (काल्पनिक नाम ) जो मेरे से छोटा था उम्र करीब 14 वर्ष से दोस्ती कर ली और उसे एक दो बार पूर्व में भी चाऊमीन और पेटीज खिलाने के बहाने गांव के बाहर अस्पताल के पास खण्डहर में ले जाता रहा था।

आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 29 सितंबर सुबह 10.45 बजे के आसपास किशोर मुझे गांव के चौक में मिला मेरे मन में उसके प्रति बुरे भाव आये उसी योजना के तहत मैंने उसको 100 रूपये देकर कहा कि तू चाऊमीन और पेटीज लेकर के मिलना मैं अस्पताल के पास खण्डहर पर पहुंच रहा हूँ। किशोर मेरे पास आ गया वहां चाऊमीन, पेटीज खाने के बाद मैं उसे बहाने से बबूल के घने जंगल में ले गया तथा वहां अपनी योजना के तहत मोबाइल में अश्लील/पोर्न वीडियो उसे दिखाई और मैंने उससे बुरा काम करने के लिए कहा उसने मुझे मना कर दिया।

मैंने उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी तो वो चिल्लाने लगा और कहने लगा कि मैं घर जाके सारी बात बताऊंगा। तभी मैंने उसके सिर पर पत्थर से प्रहार किया वो गिर गया फिर मैंने गलत काम करने के लिए उसके कपड़े उतारे वो तड़प रहा था। गलत काम में असफल होने पर मैंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =