खेल जगत

IPL में धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ पर लगाया सबसे बड़ा दांव

2021 में कमबैक के लिए जिस बल्लेबाज़ पर महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज़्यादा भरोसा किया वही बल्लेबाज़ चल पड़े. ना सिर्फ चले बल्कि अब तक इस बार की IPL में सबसे ज़्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी उन्हीं के नाम हैं. 2020 में ऋतुराज गायकवाड़ को 6 मैचों में खेलने का मौका मिला था और उन्होंने 51 की औसत और 121 कि स्ट्राइक रेट के साथ 204 रन भी बनाएं

जिसमे 3 अर्धशतक भी उन्होंने जड़ें थे. महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज की टैलेंट को रीड करने में कोई गलती नहीं की. 2021 में कप्तान धोनी ने शुरू से ही मन बना लिए थे कि ऋतुराज से ही इसबार पारी की शुरुआत करनी हैं. 

धोनी के इस फैसले का फल चेन्नई को अब तक मिला है.  रिकॉर्ड सबके सामने है. अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 अर्धशतक और एक शतक के साथ 508 रन बना लिया हैं. 

महाराष्ट्र की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऋतुराज ने 2016/17 सीजन में डेब्यू किया. घरेलू एकदिवसीय मुकाबलों के साथ साथ घरेलू टी20 मैचों में उनके प्रदर्शन की वजह से 2019 के आईपीएल के लिए उनको चेन्नई की टीम ने ऑक्शन से खरीदी थी . 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =