Kaushambi News: विशाल इनामी दंगल का आयोजन, पंजाब के सन्नी कुमार बने चैंपियन
Kaushambi News: गिरिया खालसा गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधान शैलेंद्र कुमार पासी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर के दिन ग्रामीण मेला एवं विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हीरा लाल सरोज ने फीता काटकर इनामी दंगल का आयोजन शुरू किया।
इनामी दंगल में दूर-दराज एवं गैर प्रांत से आए हुए पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इस इनामी दंगल में सन्नी कुमार पंजाब प्रांत से आए हुए थे जिन्होंने कई खिलाड़ियों को अपने बाजुओं की ताकत से चित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
चैंपियन का खिताब जीतने वाले पहलवान सन्नी कुमार को कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा उन्हें नगद धनराशि सहित शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गिरिया खालसा गांव में प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर के दिन विशाल इनामी दंगल एवं मेले का आयोजन किया जाता है और इस ग्रामीण मेले का आनंद लेने के लिए दूर – दराज से हजारों लोग चलकर बड़े ही शौक से आते हैं।

