वैश्विक

मुंबई के एमटीएनएल बिल्डिंग में भीषण आग

बांद्रा में स्थित 9 मंजिला इस इमारत में आग लगने के बाद धुंएं का गुबार पैदा हो गया है। इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल पर आग लगी है। कुछ लोगों ने बिल्डिंग के शीशे तोड़कर जान बचाने की कोशिश भी की है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट की वजह आग लगने की बात सामने आ रही है। 

याद दिला दें कि अभी इससे पहले मुंबई में ही ताजमहल और डिप्लोमैट होटल के पास चर्चिल चैंबर बिल्डिंग में आग लगी थी। दमकल के कर्मचारियों ने 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। 

मुंबई की एमटीएनएल बिल्डिंग में आग
मुंबई की एमटीएनएल बिल्डिंग में आग – फोटो : ANI

मुंबई के बांद्रा में एमटीएनएल बिल्डिंग में 4 स्तर की आग लग गई है, मौके पर 14 फायर टेंडर मौजूद हैं। अग्निशमन अभियान चल रहा है। खबर हैं कि लगभग 100 लोग कथित रूप से इमारत की छत पर फंसे हुए हैं।

Embedded Video

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + seven =