Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मूसा मर्डर केस में पुलिस संदिग्धों की तलाश में कर रही छापेमारी

मोरना। तेवडा कम्हेडा मार्ग पर 45 वर्षीय मूसा पुत्र यामीन कुरैशी की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, मृतक ने घायल अवस्था में चार अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली चलाने की बात बताई थी। पुलिस मृतक के बयानों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फोरेन्सिक रिपोर्ट तथा बी.टी.एस. के सहारे जांच में जुट गयी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की है। पुलिस ने परिजनों को मूसा की हत्या के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया है। थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम तेवडा निवासी चिकन विक्रेता की हत्या को लेकर क्षेत्रा में दहशत व्याप्त है।

बदमाशों द्वारा लूट के प्रयास में हत्या अथवा रंजिशन हत्या दोनों दिशा में पुलिस जांच कर रही है। मोबाईल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कई व्यक्तियों से पूछताछ की है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की पीठ पर एक गोली लगने की पुष्टि हुई है। वहीं लाईनमैन अरविन्द के साथ शुक्रवार देर शाम लूट के प्रयास की बात बताई गयी थी। पुलिस ने लाईनमैन से भी पूछताछ की है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र अम्बावत ने बताया कि पुलिस सभी प्रकार के दृष्टिकोण से जांच में जुटी है। शीघ्र घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जायेगा। अपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चाओं में रहता है ग्राम तेवडारू थाना ककरौली क्षेत्र के लगभग बारह हजार की आबादी वाला मुस्लिम बाहुल्य ग्राम तेवडा रंजिश व अपराधिक घटनाओं को लेकर अक्सर चर्चाओं में बना रहता है।

पिछले कुछ वर्षों से शान्तप्राय ग्राम तेवडा में गत वर्ष ऑनर किलिंग की घटना में 20 वर्षीय शाकिरा की हत्या उसके पिता द्वारा की गयी थी। इसके अलावा कोई बडी घटना पिछले एक वर्ष में नहीं हुई है। गांव में शान्ति होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। शनिवार को मूसा की अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या किये जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से शीघ्र घटना के खुलासे की मांग की है। नम आंखों के बीच मूसा सुपुर्दे खाकरू शनिवार देर शाम मूसा का शव गांव पहुंचा मूसा का शव देखकर परिजनों में हा-हाकार मच गया। मूसा की विधवा नाजमा व माता राबिया की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यतीम हो चुकी, नौ सन्तान पिता के साये से महरूम हो जाने से गहरे सदमे में हैं। जवान-बेटियां पिता के दुलार को याद कर रोते नहीं थम रही हैं। गमगीन माहौल में मूसा को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 7 =