ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई कार
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा (Yamuna Expressway Par Hadsa) हो गया, जिसमें एक कार बुरी तरह श्रतिग्रस्त हो गयी। तेज रफ्तार कार हाइवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गयी। इस जोरदार टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसे में शामिल लोग दिल्ली निवासी बताये जा रहे हैं।
मामला यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए कार हादसे (Yamuna Expressway Accident) का है, यहां ग्रेटर नोएडा के अंतर्गत आने वाले बीटा-2 थाना क्षेत्र में आज सुबह हाईवे पर एक कार और ट्रक की टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल कार ओला कैब थी, जो यूपी के औरैया जिले से दिल्ली जा रही थी। वहीं कार में 5 लोग सवार थेम जो दिल्ली के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
सुबह तड़के जब कार बीटा-२ थाना क्षेत्र के पास पहुंची तो वहीं सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। जानकारी के मुताबिक, ट्रक खराब थी, इसलिए वहीं खड़ी हुई थी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं अन्य दो घायल हो गए।
हादसे की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया। मृतकों की पहचान कर ली गयी है। हादसे में मरने वालों के नाम संतोष कुमार, उषा देवी और सतपाल सिंह हैं, जबकि कैलाश अस्पताल में जिन दो घायलों का इलाज चल रहा है, उनमें सोनू सिंह और प्रताप सिंह हैं।
