वैश्विक

Patna एम्स से घर लौट रही नाबालिग के साथ हुआ था गैंगरेप, 4 आरोपी किए गए अरेस्ट

Patna दानापुर के जानीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले का खुलासा हो गया है. पुलिस ने इस केस में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी होटल मालिक पर भी मामला दर्ज करते हुए होटल को सील किया जा रहा है. साथ ही पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस ने युवती का मेडिकल भी कराया है.

दानापुर के जानीपुर में बग्गा टोला स्थित संतोष होटल में हुए एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एएसपी फुलवारी शरीफ मनीष कुमार सिन्हा ने खुलासा करते हुए पूरे मामले से पर्दा उठाया. 20 मार्च को जानीपुर थाना में एक युवती के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले को पुलिस ने 12 घंटा के अंदर खुलासा कर दिया है और नौबतपुर जानीपुर के साथ फुलवारी शरीफ के थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों में धीरज, विशाल, गोलू और बच्चिया शामिल है. होटल मालिक के साथ अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

गौरतलब है कि विगत 18 मार्च को Patna एम्स से अपनी बीमार मौसी को देखकर घर लौट रही युवती के साथ बग्गा टोला के संतोष होटल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. युवती को एक दिन बंधक बनाकर पूरी रात और दिन दुष्कर्म होता रहा था. हालांकि, मौका पाकर युवती किसी तरह अपराधियों के चंगुल से भाग निकली और पुलिस को पूरी बात बताई.

एएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में होटल के मालिक पर भी मामला दर्ज करते हुए होटल को सील किया जा रहा है. साथ ही पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी किया जा रही है. युवती का मेडिकल भी कराया गया है.

बता दें कि गैंगरेप का शिकार हुई पीड़िता एम्स पटना से अपनी बीमार मौसी को देखकर घर लौट रही थी, इसी दौरान युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. युवती जब पटना एम्स से ऑटो में चढ़ी तो उसमें दो युवक सवार थे, जो भूसौला दानापुर उतर गये. उसके बाद वो युवती अकेली पड़ गई.

इसके बाद ऑटो ड्राइवर उसे बग्घा टोला स्थित संतोष होटल के पास ले गया और यह कह कर ऊपर जाने लगा कि उसकी मां बीमार है और होटल के कमरे में है, देख कर आता हूं. फिर उसने युवती को बोला कि आप नीचे बैठ कर क्या कीजिएगा, ऊपर ही कमरे में आकर बैठ जाइए. युवती उसकी बातों में आ गई और इसी दौरान जब युवती को कमरे में ले गया.

युवती के अनुसार, कमरे में तीन युवक पहले से मौजूद थे. उसके बाद कमरे को बंद कर बारी-बारी से सभी ने उस युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यही नहीं उसे रात भर उसी कमरे में बंद रखकर उसकी इज्जत को तार-तार करते रहे. दूसरे दिन मौका देखकर युवती फरार हो गई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 15 =