उत्तर प्रदेश

Etah News: ग्राम बावरपुर में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म, अभियुक्त गिरफ्तार

Etah News: 12 अक्टूबर को वादी प्रेमचन्द पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम थाना कोतवाली देहात द्वारा थाना कोतवाली देहात पर लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी नाबालिग पुत्री शौच के लिए खेत पर गई थी वहां पर पहले से मौजूद रामू उपाध्याय पुत्र साधूराम निवासी ग्राम् बाबरपुर थाना कोतवाली देहात एटा ने की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर बलात्कार व पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) का रामू उपाध्याय के विरुद्ध मुकद्दमा पंजीकृत किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र ने बताया कि थाना कोतवाली देहात की टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अधिकारियों ने निर्देशित किया। तो 13 अक्टूबर को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त रामू उपाध्याय निवासी ग्राम बाबरपुर थाना कोतवाली देहात एटा को अभियुक्त के घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है तथा रामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 परिजनों की बात माने तो उनके पुत्र रामू को गांव की पार्टी बन्दी में फसाया गया है वह 10 दिन पूर्व अहमदाबाद से अपनी मां के आप्रेशन कराने के लिए आया था वह वहां प्राईवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है उसे उसके दोस्त ने घर से मिलने के लिए बुलाया था, उसे लड़की के बलात्कार के आरोप में झूठा फसाया गया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =