कोरकॉन इंस्टीट्यूट ऑफ करोशन के अनुसार गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। कोरकॉन इंस्टीट्यूट ऑफ करोशन के अनुसार जंग के कारण बडी बडी बिल्डिंगों का बुनियादी ढांचा प्रभावित होता है।
जिसके कारण समग्र अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। इस मुद्दे पर चर्चा का समाधान की पहचान करने के लिए बजरंग स्टील, मेरठ रोड एवं सिद्धात स्टील माधव केआरजी गु्रप ज्योति स्टील और इंटरनेशनल जिंक एसो. जिंक और उसकी विशेषताओं के लिए विशेष रूप से समर्पित एक प्रमुख उद्योग संघ ने बुनियादी ढांचे पर एक बैठक की।
इस बैठक मेरठ रोड स्थित होटल सोलिटेयर इन में विस्तार से चर्चा की। माधव के आरजी ग्रुप ज्योति स्टील के दानिश गोयल ने प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब में स्थित एशिया के पहले प्लांटजस्ती स्टीलबार्स ज्योति जिंकोट टीएटी का उत्पादन करने के साथ ही उत्तर प्रदेश की आवश्यकता एक स्थायी बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए ज्योति जिंकोट टीएमटी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की है।

