Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने जनपद के पेस्टीसाइड व्यापारियों की बैठक ली

मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की गयी है। इस वैश्विक आपदा से बचाव के लिए किये जा रहे कार्यो/व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोई भी ढील न बरती जाये।

कचहरी स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ कोविड 19 की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी इस मुहिम में पूरी इमानदारी के साथ कार्य करे 

विभिन्न व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करे। कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे कार्यो में किसी प्रकार का कोई व्यवधान रहे। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कोरोना के सापेक्ष में बिंदुवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। घरेलू सामान, दूध, फल, दवाईयां, सब्जी आदि आवश्यक सामग्री की क्षेत्रवार पूर्ति सुनिश्चित की जाये ताकि सभी नागरिक अपने घरों में रहे और उन्हे घर से बाहर इधर उधर आने जाने की आवयश्कता न पडे। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम सदर अजय अम्बष्ट आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

अधिकारियों के साथ आहूत बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने जनपद के पेस्टीसाइड व्यापारियों की बैठक ली। पेस्टीसाइड उद्योग से जुडे व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कृषि कार्यो में आने वाली किसी भी वस्तुओं की कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए तथा किसानों को पेस्टीसाइड इत्यादि सुगमता से उपलब्ध हो। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि इस परिस्थिति में कृषि कार्यो पर किसी प्रकार का कोई विपरीत प्रभाव न पड सके। बैठक में मौजूद पेस्टीसाइड फैक्ट्री स्वामियों ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन को पूरा सहयोग किया जायेगा।

कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों तथा पेस्टीफाइड फैक्ट्री स्वामियों के साथ आयोजित बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने इजी डे, जोमेटो आदि के संचालकों के साथ आयोजित बैठक में निर्देशित किया कि वे नागरिकों की समस्या के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित कराये ताकि नागरिकों को घरेलू सामग्री के लिए कहीं इधर उधर जाने की आवश्यकता न हो। इस संदर्भ में जल्द ही तैयारी कर यह सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 16 =